Business

GRAND OPENING से पहले विवादों में ‘JEWELLERY SHOWROOM ‘ , AAP के सेंट्रल जालंधर के विधायक करेंगे उद्घाटनशहर के पॉश इलाके में रिहायशी बिल्डिंग तोड़ बना दी गयी कमर्शियल इमारत,फुटपाथ भी तोडा

जालंधर के माडल टाउन लिंक रोड पर नया खुलने जा रहा ज्वेलरी शोरूम ओपनिंग से पहले ही विवादों में आ गया है। जिस पर आरोप हैं कि रिहायशी जमीन पर बिना CLU और साइट प्लान मंजूर करवाएं कमर्शियल इमारत का निर्माण किया गया है और इस दौरान रास्ते के फुटपाथ को भी खत्म कर दिया गया है।

नगर निगम कार्यालय में इस सम्बंधी आज एक व्यक्ति कुलवर्ण सिंह इस अवैध निर्माण के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंचा था जिसको लिखित शिकायत करने को कहा गया। उस व्यक्ति का कहना है कि बिल्डिंग निर्माण के दौरान किसी अधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया, इसलिए वो ऊपर तक मामला लेकर जाएंगे और इस इमारत को जल्द सील करवाएंगे।


कुलवर्ण के मुताबिक रिहायशी कोठी को “ढाह” कर उस पर कमर्शियल इमारत बनाकर दूसरे राज्य की ज्वेलर कंपनी को मोटी लीज पर दिया गया है जबकि राज्य सरकार को निर्माण फीस नहीं जमा करवाई गयी। इससे जहां सरकारी खजाने को नुकसान हुआ है वहीँ निर्माण दौरान फुटपाथ खत्म किए जाने के कारण राहगीरों के अधिकार का भी हनन किया गया है।


इस बारे जब शोरूम साइट पर सम्पर्क किया गया तो मौजूद मैनेजर संजीव शुक्ला ने निर्माण में अनियमितताओं से अपने आप को अनजान बताया। लेकिन सड़क के फुटपाथ तोड़ने बारे कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे सके। जमीन मालिक जिसका नजदीक ही स्तिथ जमीन पर एक अन्य बड़ी ज्वेलर कम्पनी का शोरूम है, से सम्पर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो पाई ।

कोई भी इस मामले में अपना पक्ष रखना चाहता है तो हमसे watsapp या कॉल पर 9855500954 पर संपर्क कर सकता है |

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.