Categories: BusinessIndia

भारत में AMAZON करेगा शराब की होम डिलीवरी

लॉकडाउन की वजह से शराब उद्योग को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा था. कई राज्यों में राजस्व का कलेक्शन कम हो गया था. लोगों को शराब के लिए काफी दिनों तक रुकना भी पड़ा था.वाइन शॉप पर लाइन लगाकर शराब लेने में कोरोना संक्रमण का खतरा भी है. लेकिन अब एक अच्छी खबर ये आई है कि अब आपको आपके घर पर बैठे-बैठे शराब मिल जाएगी. आप ऑनलाइन ऑर्डर करके शराब घर पर मंगा सकते हैं.

अच्छी खबर ये है कि भारत में अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन को शराब की डिलीवरी की अनुमति मिल चुकी है. माना जा रहा है कि इससे देश के लाखों करोड़ों के शराब उद्योग को बढ़ावा मिलेगा.सिर्फ यही नहीं, अलीबाबा के ग्रॉसरी वेंचर बिगबास्केट को भी शराब की अनुमति मिल चुकी है. लेकिन ये दोनों कंपनियां पश्चिम बंगाल में लोगों के घरों में शराब की डिलीवरी करेंगी.

करीब 9 करोड़ की आबादी वाला पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य है. अमेजन ने पश्चिम बंगाल की सरकार के साथ एमओयू (MOU) पर हस्ताक्षर किया है. इसे लेकर राज्य सरकार ने एक नोटिस भी जारी किया है.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी खबर में लिखा है कि अमेजन ने इस संबंध में अपनी तरफ से कोई बयान जारी करने से मना कर दिया है. अमेजन कंपनी चाहती है कि वह पश्चिम बंगाल की 2.06 लाख करोड़ रुपए के शराब उद्योग में शामिल हो जाए.अमेजन ने पूरे भारत में अपना ई-कॉमर्स बिजनेस पिछले कुछ सालों में काफी ज्यादा फैला लिया है.

अमेजन ने भारत में 49,247 करोड़ रुपए के निवेश करने की बात कह रखी है.पिछले महीने ही स्विगी और जोमैटो जैसी फूड डिलीवरी कंपनियां भी देश के कुछ शहरों में शराब की डिलीवरी करना शुरू कर चुकी हैं. शराब की भारी मांग को देखते हुए इस कंपनियों ने यह फैसला लिया था.

देश के हर राज्य में शराब को लेकर अलग नीति है. पश्चिम बंगाल सरकार ने पिछले महीने ऑनलाइन शराब डिलीवरी को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की थी. इसके बाद से अमेजन और बिग बास्केट ने यह सर्विस शुरू करने का फैसला लिया है.

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

2 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.