Business

Russia Ukraine Crisis के चलते क्रिप्टो मार्केट भी धराशायी, सभी बड़े कॉइन 10% तक टूटे

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की खबरों के बीच क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में भी गुरुवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है. बिटकॉइन और इथेरियम लगभग 10 प्रतिशत तक गिरे हैं.

रूस और यूक्रेन के बीच धमाकों की आवाज दुनियाभर के शेयर बाजारों के लिए भयानक सपने से कम नहीं है. यूरोप से लेकर एशिया तक तमाम बाजार गिरे हुए हैं. क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में भी गुरुवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है. आज सुबह 10:00 बजे ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप में 8.27% की गिरावट आ चुकी थी. कल 1.72 ट्रिलियन डॉलर के मुकाबले आज ये 1.58 ट्रिलियन डॉलर है.

गुरुवार की गिरावट में ऐसी कोई करेंसी नहीं, जिसमें गिरावट न देखी गई हो. बिटकॉइन से लेकर इथेरियम तक सब लाल हैं. टेरा लूना को छोड़कर टॉप 10 करेंसीज़ में लगभग 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है.

सबसे बड़ी करेंसी बिटकॉइन 7.99% गिरकर $34,900.78 पर ट्रेड कर रही थी, जबकि इथेरियम का प्राइस पिछले 24 घंटों में 9.58% गिरकर $2,384.04 पर पहुंच गई. पिछले एक सप्ताह की बात करें तो बिटकॉइन में 19.88% की गिरावट आई है, जबकि ईथर 22.34% तक टूट गया है. खबर लिखे जाने तक क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन का बाजार प्रभुत्व 41.9% था तो इथेरियम का बाजार प्रभुत्व 18.1% था.

>>सोलाना (Solana – SOL) – प्राइस: $76.94, गिरावट: 12.02%
>>डोज़कॉइन (Dogecoin – DOGE) – प्राइस: $0.1158, गिरावट: 11.51%
>>कार्डानो (Cardano – ADA) – प्राइस: $0.7997, गिरावट: 11.49%
>>एक्सआरपी (XRP) – प्राइस: $0.643, गिरावट: 10.08%
>>एवलॉन्च (Avalanche) – प्राइस: $67.10, गिरावट: 11.29%
>>शिबा इनु (Shiba Inu) – प्राइस: $0.00002259, गिरावट: 9.41%
>>बीएनबी (BNB) – प्राइस: $339.48, गिरावट: 9.35%
>>टेरा लूना (Terra – LUNA) – प्राइस: $54.92, गिरावट: 1.79%

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.