COVID Latest Update

Jalandhar Breaking News : सोमवार को जालंधर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से 8 मरीजों की मौत हो गई। वहीं करीब 600 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

जालंधर, जेएनएन। महानगर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से 8 मरीजों की मौत हो गई। वहीं, करीब 600 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले रविवार को जिले में कोरोना से 12 मरीजों की मौत हुई थी जबकि 732 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इससे पहले रविवार को शिक्षण संस्थानों के पांच व निजी पोल्ट्री पार्म के छह मुलाजिमों सहित 683 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए थे। इसके अलावा एक दर्जन कोरोना के मरीजों की मौत हो गई थी। 

पहले दिन वैक्सीन लगवाने में 18+ श्रमिकों ने दिखाई सुस्ती

जालंधर में सोमवार को 18+ के लिए वैक्सीनेशन की शुरुआत की गई। हालांकि अभी केवल श्रमिकों को ही टीका लगाया जा रहा है। विभाग ने सिविल अस्पताल जालंधर, सिविल अस्पताल नकोदर व फिल्लौर और सीएचसी आदमपुर व करतारपुर में टीका लगाने की व्यवस्था की थी लेकिन यहां अधिक लोगों का रिस्पॉन्स नहीं मिला। यह तब जब श्रम विभाग की ओर से लगातार श्रमिकों को उनके मोबाइल पर कॉल करके सेंटर में बुलाया जाता रहा।

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

2 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.