COVID Latest Update

यूपी में Lockdown बढ़ाने का ऐलान, अब 17 मई तक जारी रहेंगी पाबंदियां

UP Lockdown News: यूपी में कोरोना का कहर अभी थमा नहीं है. हालांकि, प्रदेश में जारी लॉकडाउन की पाबंदियों के बीच कोविड केसेज में लगातार कमी आ रही है. वहीं रिकवर मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है.

इस तरह बढ़ी सख्ती

इस बढ़ी मियाद के दौरान भी आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे. गौरतलब है कि यूपी में पिछली 30 अप्रैल से कर्फ्यू लागू है. शुरू में इसे तीन मई तक लागू रहना था, लेकिन बाद में इसकी अवधि छह मई तक बढ़ा दी गई थी. बाद में इसे और विस्तार देते हुए 10 मई तक कर दिया गया था, जिसे अब बढ़ाकर 17 मई किया गया है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (UP) में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात के मद्देनजर लॉकडाउन (Lockdown) को एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है. सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश में कोरोना के बढ़ते केसेज को देखते हुए लॉकडाउन की अवधि को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया है. पहले सोमवार 10 मई तक ये पाबंदिया लागू की गईं थी.

सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने यहां बताया, ‘प्रदेश में लागू कोरोना कर्फ्यू अब आगामी 17 मई तक लागू रहेगा.’ उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने यह फैसला कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर प्रभावी अंकुश लगाने के मकसद से किया है.

यूपी में इतने लोगों को लग चुकी वैक्सीन

इससे पहले अधिकारी नवनीत सहगल ने बताया था कि प्रदेश में 45 वर्ष से ज्यादा आयु के कुल 1,08,55,900 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है. जबकि 27,31,279 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई है. वहीं, 18-44 आयु वर्ग के 1,01,923 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है

वैक्सीनेशन का दायरा बढ़ा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने के लिए अहम आदेश जारी किया है. प्रदेश में 10 मई से प्रदेश के कुल 17 नगर निगमों में और गौतमबुद्ध नगर में 18-44 आयु वर्ग के लिए वैक्सीनेशन शुरू होगा. बता दें कि सरकार ने पहले केवल 7 जिलों में 18-44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण शुरू किया था.

लेकिन बीते दिनों 11 नगर निगमों और गौतमबुद्ध नगर को भी शामिल किया गया है. लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, बरेली, अलीगढ़, आगरा, गाजियाबाद, झांसी, मुरादाबाद, सहारनपुर, फिरोजाबाद, मथुरा, अयोध्या, शाहजहांपुर और गौतमबुद्धनगर में टीकाकरण किया जाएगा. 

‘यूपी में नए मामलों में कमी’

यूपी में कोरोना का कहर अभी थमा नहीं है. हालांकि, प्रदेश में जारी लॉकडाउन की पाबंदियों के बीच कोविड केसेज में लगातार कमी आ रही है. वहीं रिकवर मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है. उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने शनिवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 26,847 नए मामले सामने आए हैं. जबकि डिस्चार्ज होने वाले लोगों की संख्या 34,731 है. 

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.