Categories: EducationPunjab

पंजाब : स्कूलों की फीस को लेकर पंजाब सरकार का आदेश , पढ़े

 पंजाब में स्कूलों की तरफ़ से फीसों को लेकर अभिभावकों पर डाले जा रहे दबाव के बाद राज्य के शिक्षा मंत्री ने स्कूलों की सभी योजनाओं पर विराम लगा दिया है। राज्य के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा है कि राज्य में कोई भी स्कूल फ़ीस की मांग नहीं करेगा।

ये भी पढ़े –

लॉकडाउन ने मिडिल क्लास की तोड़ी कमर , SCHOOL किताबें बेचने के लिए बना रहे दबाव
जालंधर के CAMBRIDGE INTERNATIONAL SCHOOL FOR GIRLS UE – 2 ने अपने स्टैण्डर्ड का LOGO लगा बनाई बुक्स

शिक्षा मंत्री ने कहा कि जिन स्कूलों ने हाल के कोरोना संकट में अपने विद्यार्थियों को ऑन लाइन शिक्षा दी है केवल वही स्कूल फ़ीस लेने की हक़दार होंगे। शिक्षा मंत्री सिंगला ने यह भी साफ़ किया कि यह केवल ट्यूशन फ़ीस ही चार्ज कर सकेंगे।

ट्यूशन फ़ीस के अलावा स्कूल ट्रांसपोर्टेशन, बिल्डिंग, इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, यूनीफॉर्म या मैस इत्यादि जैसे शुल्क नहीं ले सकेंगे। अगर कोई विद्यार्थी का अभिभावक ट्यूशन फ़ीस नहीं दे पाता है तब भी कोई स्कूल के बच्चे को स्कूल से निकाल नहीं पाएगा।

शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि विद्यार्थियों के अभिभावक मासिक तौर पर केवल ट्यूशन फ़ीस देंगे तथा कोई भी स्कूल तीन महीने की फीस एख साथ नहीं मांगेगा। इसके अलावा उन्होंने स्कूल प्रबंधन को भी आगाह किया है कि कोई भी स्कूल फ़ीस में बढ़ोतरी नहीं करेगा। स्कूल फ़ीस 2019-20 के शैक्षणिक सेशन के अनुसार ही रहेगी।

स्कूल स्टाफ़ के बारे में शिक्षा मंत्री ने आदेश जारी करते हुए स्कूल प्रबंधन को कहा है कि वे टीचर्स की सैलरी नहीं रोक सकते हैं।

सिंगला ने कहा कि इस पूरी व्यवस्था को लेकर एक एक्शन कमेटी का गठन किया गया है जो स्कूल नियमों की अवहेलना करते पाए गए, उनके ख़िलाफ़ एक्शन कमिटी कार्रवाई करेगी।

सिंगला ने यह भी कहा कि जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में शिक्षा विभाग की तरफ़ से गाइडलाइंस जारी कर दी गई हैं। साथ ही यह निर्देश दिए गए हैं कि इन नियमों को सभी निजी स्कूलों पर सख़्ती से लागू करवाए जाएं।

अगर कोई स्कूल इन नियमों की अवहेलना करता है तो उस संबंध में शिक्षा विभाग हो या संघर्ष कमेटी को एक्शन कमेटी को जानकारी मुहैया करवाएंगे। शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि जिन स्कूलों को अपनी टीम ने सैलरी देने में दिक़्क़त आ रही थी, मासिक फ़ीस से उन्हें राहत मिलेगी।

शिक्षा मंत्री ने साफ़ किया कि यह आदेश भी नहीं दिल्ली हाईकोर्ट की डिविज़न बैंच की तरफ़ से पास की गाइडलाइंस के अनुसार ही हैं।

online delivery in jalandhar
One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.