Categories: Education

1400 निजी स्कूलों ने बंद की ऑनलाइन क्लास, फीस नहीं दे पा रहे अभिभावक

कोरोना संक्रमण के कारण पैदा हुई वित्तीय दिक्कतों की वजह से कई बच्चों के माता-पिता स्कूल फीस का भुगतान नहीं कर रहे हैं. फेडरेशन ऑफ स्कूल एसोसिएशन इन महाराष्ट्र ने कहा है कि फीस भुगतान न करने की वजह से वित्तीय संकट पैदा हो गया है.

पुणे में स्कूल फीस न मिलने की वजह से कई स्कूलों ने ऑनलाइन क्लास बंद कर दी है. इन स्कूलों ने फिलहाल पुणे और पिम्परी चिंचवाड़ में मंगलवार से तीन दिनों के लिए ऑनलाइन क्लास बंद करने का फैसला किया है. 

स्कूलों के इस संगठन का कहना है कि कोरोना संक्रमण के कारण पैदा हुए वित्तीय दिक्कतों की वजह से  कई बच्चों के माता-पिता स्कूल फीस का भुगतान नहीं कर रहे हैं. फेडरेशन ऑफ स्कूल एसोसिएशन इन महाराष्ट्र ने कहा है कि फीस भुगतान न करने की वजह से वित्तीय संकट पैदा हो गया है.

स्कूल संगठन का कहना है कि स्कूल की ओर से तमाम मदद के बावजूद 50 फीसदी अभिभावक फीस नहीं दे रहे हैं, इसलिए स्कूल अगले तीन दिनों तक बंद रहेंगे.

संगठन का कहना है कि पुणे और पिम्परी चिंचवाड़ के करीब 1400 इंग्लिश मीडियम स्कूल ने अभिभावकों को किस्तों में पैसे जमा करने की सुविधा दी थी, लेकिन अभिभावक बच्चों का फीस नहीं जमा करा पाए. संगठन ने कहा कि उन्होंने स्कूलों से फीस भी नहीं बढ़ाने को कहा, लेकिन फिर भी अभिभावकों ने फीस नहीं जमा की. इसके बाद वित्तीय संकट के कारण स्कूलों को अपनी रोजाना की गतिविधियों पर भी रोक लगानी पड़ी है. 

कोरोना संक्रमण की वजह से देश में पिछले 9 महीने से स्कूल और शैक्षणिक गतिविधियां ऑनलाइन चल रही हैं.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.