बिग बॉस फेम शहनाज गिल के पिता पर केस दर्ज, बंदूक की नोंक पर रेप का आरोप

‘बिग बॉस 13’ में नजर आईं शहनाज गिल के फैन्स के लिए एक चौंकाने वाली खबर आई है। शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, जालंधर की रहने वाली एक महिला ने शहनाज के पिता के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवाया है। पीड़िता ने का कहना है कि उसके साथ बंदूक की नोंक पर रेप किया गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हालांकि अभी इस मामले पर शहनाज गिल या उनके पिता की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। रेप का आरोप कितना सच है और कितना झूठ, यह भी पुलिस की जांच-पड़ताल में ही पता चल पाएगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना 14 मई की है। लेकिन मंगलवार यानी 19 मई को पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और उसके बाद संतोख सिंह पर केस दर्ज किया गया। पीड़िता बॉयफ्रेंड से मिलने संतोख सिंह के घर पर गई थी। उसे पता चला था कि उसका बॉयफ्रेंड संतोख के घर पर ही रहता है।

पीड़िता सहेली के साथ संतोख सिंह के घर पहुंची तो वह वहीं बाहर इंतजार कर रहे थे और उन्होंने बॉयफ्रेंड से मिलवाने की बात कहकर अपनी गाड़ी में बिठा लिया। महिला का आरोप है कि संतोख सिंह ने रोही पुल ब्यास के पास बंदूक के नोंक पर उससे बलात्कार किया। फिलहाल संतोख सिंह को फरार बताया जा रहा है।

हालांकि संतोख सिंह के बेटे शहबाज खान ने इस आरोप को झूठा और बकवास बताया है। शहबाज ने कहा कि पंजाब पुलिस में उनके पिता पर एक केस दर्ज किया गया है, लेकिन रेप का आरोप झूठा है। जिस महिला ने आरोप लगाया है वह मेरे पिता की छवि खराब करना चाहती हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘हम अभी सब डिस्टर्ब हैं।

हालांकि हमें पता है कि कुछ नहीं होने वाला है क्योंकि हमारे पास सारे जरूरी सबूत हैं कि वह महिला झूठ बोल रही है। जिस जगह पर महिला ने खुद के साथ रेप होने की बात कही है, वह सीसीटीवी के अंडर आता है और हम उसकी रिकॉर्डिंग निकलवा रहे हैं।’

वह महिला कौन है, इस बारे में पूछे जाने पर शहबाज ने कहा कि वह उसे नहीं जानते क्योंकि कुछ वक्त से वह बहन शहनाज के साथ मुंबई शिफ्ट हो गए हैं। लेकिन इतना जरूर जानते हैं कि उनके पिता गलत नहीं हैं।

online delivery in jalandhar
One News 18

Recent Posts

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

2 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

2 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

3 months ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

3 months ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

3 months ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

4 months ago

This website uses cookies.