Entertainment

निर्देशक अनुभव सिन्हा और कलाकार मनोज पाहवा व कुमुद मिश्रा ने जालंधर में अपनी आगामी फिल्म “अस्सी” के ट्रेलर के विशेष प्रदर्शन के दौरान मीडिया से की बातचीत

निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ उन्होंने अपनी आगामी फ़िल्म “अस्सी” के ट्रेलर के विशेष मीडिया प्रिव्यू में हिस्सा लिया।

PVR, MBD MALL में आयोजित इस क्लोज़्ड-डोर ट्रेलर स्क्रीनिंग में जालंधर के पत्रकारों को आमंत्रित किया गया था। ट्रेलर देखने के बाद फ़िल्म की टीम ने मीडिया के साथ विस्तृत बातचीत की।

इस मौके पर मेकर्स ने ASSI को एक ऐसी फ़िल्म बताया जो केवल किसी मुद्दे पर आधारित कहानी नहीं है, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जो फ़िल्म खत्म होने के बाद भी दर्शक के भीतर चलता रहता है। यह एक तेज़-रफ़्तार investigative thriller है, जो ड्रामा के साथ आगे बढ़ती है और दर्शकों को अंत तक बाँधे रखती है—बिना उपदेश दिए, सिर्फ सवालों के साथ।

निर्देशक अनुभव सिन्हा ने कहा कि ASSI एक ऐसी फ़िल्म है जो जवाब देने के बजाय दर्शक को सोचने पर मजबूर करती है। उनका मानना है कि सिनेमा का काम दर्शक से संवाद करना है, न कि उसे निर्देश देना।

अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा ने अपने-अपने किरदारों और फ़िल्म की संवेदनशील ट्रीटमेंट पर बात करते हुए कहा कि ASSI किसी घटना को सनसनीख़ेज़ बनाने के बजाय समाज, सोच और उस मानसिक असर की पड़ताल करती है, जो ऐसी घटनाएँ लोगों के जीवन पर छोड़ जाती हैं। फ़िल्म की ताक़त इसके जीवंत किरदारों, कोर्टरूम ड्रामा और इसकी कहानी की रफ़्तार में है।

फ़िल्म का शीर्षक ASSI देश में हर दिन दर्ज होने वाली लगभग 80 assault-related FIRs की कड़वी सच्चाई से लिया गया है, जो इसे आज के समय से गहराई से जोड़ता है।

20 फरवरी को रिलीज़ हो रही ASSI को जानबूझकर फ़रवरी में रिलीज़ किया जा रहा है, ताकि यह कॉलेज और यूनिवर्सिटी के युवाओं तक पहुँचे और उनके साथ एक ज़रूरी संवाद शुरू कर सके। जैसा कि फ़िल्म की टीम ने कहा—यह सिर्फ देखने की फ़िल्म नहीं है, बल्कि आगे साझा करने और उस पर बात करने की फ़िल्म है।

फ़िल्म ASSI 20 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

One News 18

Recent Posts

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 days ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

3 weeks ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

3 weeks ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

4 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

4 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

5 months ago

This website uses cookies.