FAZILPURIA
गुरुग्राम में मशहूर बॉलीवुड और हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की है. इस जानलेवा हमले में राहुल फाजिलपुरिया बाल-बाल बच निकले हैं.
राहुल फाजिलपुरिया मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के दोस्त हैं और उनका भी नाम एल्विश के साथ सांपों के जहर और शूट वाले मामलों में सामने आया था. गुरुग्राम के पास बादशाहपुर एसपीआर में राहुल पर यह हमला हुआ है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राहुल अपने गांव फाजिलपुरिया के पास से गुजर रहे थे. वह गुरुग्राम के बादशाहपुर साउदर्न पेरीफेरल रोड पर जा रहे थे. उसी वक्त पीछे से टाटा पंच गाड़ी में सवार होकर कुछ बदमाश आए और राहुल की गाड़ी पर गोलियां चलाने लगे.
जैसे ही राहुल को इस बात का अहसास हुआ है कि उन पर हमला हुआ है उन्होंने तुरंत गाड़ी को तेज रफ्तार से चलाना शुरू कर दिया. हमले में राहुल बाल-बाल बचे हैं.
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…
पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
This website uses cookies.