वह 15 मार्च को लंदन से लखनऊ आई थीं. आज तक को मिली जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट पर वह ग्राउंड स्टाफ की मिलीभगत से वॉशरूम में छिपकर निकल भागीं. कनिका ने संडे को लखनऊ के गैलेंट अपार्टमेंट में एक पार्टी ऑर्गनाइज की थी जिसमें लखनऊ के तमाम बड़े अफसर और कई नेता शामिल हुए थे. इस घटना के सामने आने के बाद से पूरे अपार्टमेंट में हड़कंप है.
हर कोई डरा हुआ है. नौकर-चाकर और पार्टी कैटरर के तमाम कर्मी भी दहशत में है. खबर ये भी है कि कनिका लखनऊ के ताज होटल में भी ठहरी थीं. जहां तक शालिमार गैलेंट के निवासियों की बात है तो इस अपार्टमेंट के अधिकतर निवासी अब ये बिल्डिंग छोड़ कर दूसरी जगहों पर जा रहे हैं. कनिका कपूर का पूरा परिवार इस बिल्डिंग में रहता है और अब उनके पूरा परिवार को क्वारनटीन में रखा जा रहा है. जानकारी के मुताबिक हेल्थ डिपार्टमेंट ने कनिका के संपर्क में रहे सभी लोगों को कॉल किया है और उन्हे सेल्फ आईसोलेट करने के लिए भी कहा है. अभी किसी और व्यक्ति में कोरोना लक्षण नहीं मिले हैं, केवल सिंगर पॉजिटिव पाई गई हैं. बता दें कि कनिका ने बेबी डॉल, जुगनी, चिट्टियां कलाइयां और देसी लुक जैसे तमाम सुपरहिट गाने गाए हैं.
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…
पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…
This website uses cookies.