Entertainment

अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्धि प्राप्त और पंजाबी गायकी के बाबा बोहड़ कहे जाने वाले प्रसिद्ध कलाकार सरदूल सिकंदर का निधन

अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्धि प्राप्त और पंजाबी गायकी के बाबा बोहड़ के तौर पर जाने जाते व पिछले 4 दशकों से पंजाबियत की सेवा कर रहे प्रसिद्ध कलाकार सरदूल सिकंदर की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी और वह पिछले डेढ़ महीने से मोहाली के फेज-8 में स्थित फोर्टिस अस्पताल में कोरोना का इलाज करवा रहे थे । सरदूल सिकंदर लगभग 4 महीनों से विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवाने दौरान पिछले लगभग डेढ़ महीने से फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे।

पंजाबी गायकी को पंजाब से बाहर देशों-विदेशों में प्रसिद्धि दिलवाने में अहम योगदान डालने वाले सरदूल सिकंदर का हालचाल जानने के लिए कोई भी सरकारी अधिकारी या नुमाइंदा सरकार की तरफ से अस्पताल नहीं पहुंचा, इसको लेकर पंजाबी कलाकारों और पंजाबी प्रशंसकों में सरकार के खिलाफ रोष पाया जा रहा है और हर कोई सरदूल सिकंदर के स्वास्थ्य की सेहतयाबी की दुआ कर रहे थे । करीब 5 वर्ष पहले उनके द्वारा किडनी भी ट्रांसप्लांट करवाई गई थी।

एक तरफ तो पंजाब सरकार यह दावे करती नहीं थक रही कि कोरोना वायरस रूपी महामारी के मरीजों का इलाज मुफ्त किया जाएगा, परंतु फोर्टिस अस्पताल में उपचाराधीन सरदूल सिकंदर के इलाज के लिए अभी तक कोई भी सरकारी मदद का ऐलान किसी की तरफ से नहीं किया गया था ।

जैसे ही पंजाब के प्रिंटिंग, स्टेशनरी और जंगलात मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को सरदूल सिकंदर की बेहद नाजुक हालत का पता चला तो वह हालचाल जानने के लिए तुरंत फोॢटस अस्पताल पहुंचे और उन्होंने जहां सरदूल के पारिवारिक सदस्यों से उनका हालचाल जाना वहीं अस्पताल के सीनियर डाक्टरों के साथ भी सरदूल की हालत संबंधी बातचीत की और भरोसा दिलाया कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह के साथ बात करेंगे और सरदूल सिकंदर के इलाज का सारा खर्चा पंजाब सरकार देगी। अमर नूरी ने बताया कि पिछले डेढ़ माह से किसी भी सरकारी अधिकारी ने सार नहीं ली, जिस संबंधी उनके द्वारा सांस्कृतिक मामलों के मंत्री के साथ भी बात की गई थी।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.