सम्मान बचाने के लिए नहीं मांगा दोस्तों से कर्ज, इस TV ACTOR ने की आत्महत्या LOCKDOWN में नहीं बचे थे खाने को भी पैसे

कोरोना वायरस की वजह से पूरे भारत में लागू हुए लॉकडाउन से लोग इस अवसाद का शिकार होना भी शुरू हो गए हैं। नवी मुंबई के खारघर इलाके से खबर है कि किराए के फ्लैट में रहने वाले टीवी कलाकार मनमीत ग्रेवाल ने लॉकडाउन की वजह से डिप्रेस होकर खुद की जान ले ली है। 32 वर्षीय यह अभिनेता अपनी पत्नी के साथ छोटे से फ्लैट में भाड़े पर रहता था।

देश में लॉकडाउन लागू होने की वजह से सभी फिल्मों और टीवी धारावाहिकों की शूटिंग बंद है। मनमीत एक संघर्षशील अभिनेता थे। वह अपने सपरिवार जीवन यापन के लिए टीवी धारावाहिकों में छोटे-मोटे किरदार किया करते थे। शूटिंग बंद हो जाने के बाद उनकी जीविका चलने के सभी रास्ते बंद हो गए थे। वह पहले से ही कर्ज में डूबे हुए थे और इस लॉकडाउन ने उन्हें आर्थिक रूप से और ज्यादा तंग बना दिया था। परेशान होकर उन्होंने बीते शुक्रवार को देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मनमीत के खास दोस्त और निर्माता मनजीत सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया, ‘मनमीत पिछले कई दिनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। इस लॉकडाउन के चलते काम बंद हो जाने से उनकी न तो किसी तरह की कोई कमाई हो रही थी और ना ही वह लोगों से उधार लिए गए पैसे वापस कर पा रहे थे। इसी से परेशान होकर उन्होंने यह है कदम उठाया।’

मनमीत टीवी के शो ‘आदत से मजबूर’ और ‘कुलदीपक’ में काम करने के लिए जाने जाते थे। उनके दोस्त मनजीत ने बताया कि वह एक वेब सीरीज में भी काम कर रहे थे, साथ ही एक एक्टिंग स्कूल में  भी पढ़ाते थे। लेकिन लॉकडाउन की वजह से सब तबाह हो गया।.

online delivery in jalandhar
One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.