Featured

जालंधर के शक्ति नगर के रहने वाले इस प्रतिष्ठित परिवार के 3 सदस्यों के ऊपर FIR दर्ज

कमिश्नर पुलिस (वुमैन सैल) ने शहर के प्रतिष्ठित परिवार के 3 सदस्यों के खिलाफ दहेज और मानसिक प्रताड़ना के आरोप में मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपी फिलहाल गिरफ्तारी के डर से फरार बताए जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापामारी भी कर रही है। आरोपियों की पहचान शहर के 128, शक्ति नगर निवासी अखिल जुनेजा, भूपिंदर पाल जुनेजा और सविता जुनेजा के रूप में हुई है। 

पुलिस के पास दर्ज कराई अपनी शिकायत में सुजाता चोपड़ा पुत्री सीए राजिंदर चोपड़ा ने बताया कि साल 2022 के सितंबर माह में उसकी शादी अखिल जुनेजा पुत्र भूपिंदर पाल जुनेजा के साथ हुई थी। शादी के ठीक अगले दिन ही उसके पति, सास और ससुर समेत अन्य सदस्यों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू दिया।

शादी के लगभग 9 माह तक परिवार के उक्त सदस्यों ने उसे घरेलू हिंसा का शिकार बनाते हुए मानिसक तौर पर प्रताड़ित किया और उसे घर से जबरदस्ती निकाल दिया। सुजाता चोपड़ा ने बताया कि उसके मायके परिवार के सदस्यों और परिजनों ने उसके पति और उसके पारिवारिक सदस्यों को समझाने की लाख कोशिश की, पर दहेज के लोभियों ने उनकी एक न मानीं और उसे अपनाने से इंकार कर दिया।

उसके बाद उसे इंसाफ के लिए मजबूरी वश पुलिस के पास शिकायत दर्ज करानी पड़ी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ 406 और 498ए (आई.पी.सी.) के तहत मामला दर्ज किया। सुजाता के मुताबिक अभी तीनों आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। 

पत्रकारों से बातचीत में शिकायतकर्ता सुजाता चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने पुलिस के पास उक्त तीनों आरोपियों के अलावा जेठ निखिल जुनेजा और जेठानी रोहिणी तथा उसके भाई अभिषेक शर्मा के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई थी। पर पुलिस ने फिलहाल उनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। वह पुलिस से इस मामले की गंभीरता से जांच करते हुए उक्त तीनों के खिलाफ कानून के तहत बनती कार्रवाई करने की मांग की है।

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

2 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.