बॉलीवुड के एक्टर राहुल वोहरा का कोरोना से निधन, आखिरी समय तक बेहतर इलाज के लिए मांगते रहे मदद

एक्टर राहुल वोहरा का रविवार को कोरोना के चलते निधन हो गया. डायरेक्टर और थिएटर गुरु अरविंद गौड़ ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस खबर को कन्फर्म किया 

नई दिल्ली:

कोरोना की दूसरी लहर से देश में हाहाकार मचा हुआ है. हर रोज 3 लाख से ज्यादा नए मरीज सामने आ रहे हैं, तो हजारों की संख्या में कोरोना मरीजों हर दिन मौत हो रही है. इस महामारी में अब तक ना जाने कितने घर उजड़ चुके हैं. इस खतरनाक वायरस का प्रकोप फिल्म इंडस्ट्री पर भी काफी ज्यादा दिखाई दे रहा है. एक्टर और थिएटर आर्टिस्ट राहुल वोहरा का रविवार को कोरोना के चलते निधन हो गया. डायरेक्टर और थिएटर गुरु अरविंद गौड़ ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस खबर को कन्फर्म किया है. 

राहुल पिछले कई दिनों से COVID-19 से जूझ रहे थे और लगातार फेसबुक पर मदद की गुहार लगा रहे थे. शनिवार को फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर लोगों से मदद की अपील की थी. लेकिन इस मुश्किल वक्त में वह ज्यादा देर तक जिंदगी का हाथ थामे नहीं रह सके. खबर है कि कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद से ही राहुल की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी. इसी के चलते उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट लिखी थी. 

उन्होंने शनिवार को अपने आखिरी पोस्ट में भी बेहतर इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई थी. 23 घंटे पहले ही राहुल ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी जिसमे उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया को टैग करते हुए लिखा था कि ‘मुझे भी अच्छा ट्रीटमेंट मिल जाता तो मैं भी बच जाता, तुम्हारा राहुल वोहरा. जल्दी जन्म लूंगा और अच्छा काम करूंगा, अब हिम्मत हार चुका हूं.’

राहुल के निधन की खबर फेसबुक शेयर करते हुए अरविंद गौड़ ने लिखा, ‘राहुल वोहरा चला गया. मेरा होनहार ऐक्टर अब नहीं रहा. कल ही राहुल ने कहा था कि ‘मुझे अच्छा इलाज मिल जाता तो मैं भी बच जाता.’ कल शाम ही उसे राजीव गांधी हॉस्पिटल से आयुष्मान, द्वारका में शिफ्ट किया गया, पर राहुल हम सब तुम्हें नहीं बचा पाए, माफ करना, हम तुम्हारे अपराधी हैं

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

2 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.