नेहा कक्कड़ के को-स्टार आदित्य नारायण ने छोड़ी टीवी इंडस्ट्री, जानें क्यों

आदित्य नारायण का भले ही फिल्मों में प्रभावशाली करियर ना रहा हो, लेकिन वो वास्तव में टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे सफल होस्ट में से एक हैं। वैसे तो आदित्य ने कई शोज होस्ट किए हैं लेकिन हाल ही में उन्हें इंडियन आइडल 11 में मेजबानी करते हुए देखा गया था। होस्टिंग के दौरान मस्ती मजाक के साथ आदित्य हमेशा अपने लाखों फैन्स का दिल जीतते रहे हैं। अब आदित्य नारायण के फैन्स के लिए एक बुरी खबर है।  
खबर है कि आदित्य नारायण टीवी इंडस्ट्री से ब्रेक ले रहे हैं। आदित्य ने ये अनाउंसमेंट खुद इंस्टाग्राम पर की है। आदित्य ने इसके साथ ये आश्वासन भी दिया है कि वो हमेशा के लिए ब्रेक नहीं ले रहे हैं। 
आदित्य नारायण ने अब तक अपने द्वारा किए गए शो की फोटोज का एक कोलाज शेयर किया है। उन्होंने अपनी टेलीविजन यात्रा को एक सुखद अनुभव बताया है। फोटो के साथ आदित्य ने लिखा, ‘पिछले तीन साल मेरी जिंदगी के बहुत अच्छे रहे। अब तक बैक टू बैक 9 टीवी शोज का हिस्सा रह चुका हूं। मैं एक ऐसा अकेला पर्सन हूं जिसने 3 म्यूजिक शोज लगातार होस्ट किए और वो भी अलग-अलग चैनल पर। ऑन एयर, ऑफ एयर शोज, मतलब इतना काम किया कि अगर आप 8 घंटे सोते हैं तो बाकी के 16 घंटे मुझे देखेंगे।’

आदित्य नारायण अब 100 से भी ज्यादा शोज इंडिया और वर्ल्ड में अलग-अलग जगह अपनी टीम के साथ करने वाले हैं। एआर रहमान के साथ भी कुछ अपकमिंग फिल्मों में आदित्य गाने वाले हैं। आदित्य नारायण का उद्देश्य हमेशा अच्छा म्यूजिक बनाने का रहा है इसलिए अब वो टीवी से ब्रेक ले रहा हूं। ताकि एल्बम और म्यूजिक वीडियोज पर ध्यान दे सकें।  आदित्य नारायण के अपकमिंग प्रोजेक्ट में 3 टीवी शो भी शामिल हैं। इसलिए आदित्य लंबे टाइम तक छोटे परदे से दूर नहीं रहने वाले हैं। वो एक शॉर्ट ब्रेक के बाद टीवी पर लौट आएंगे। आपको बता दें, आदित्य नारायण अपनी शादी को लेकर भी चर्चा में हैं। आदित्य इस साल अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से शादी कर सकते हैं। हालांकि इंडियन आइडल में वो नेहा कक्कड़ के साथ अपनी फेक वेडिंग को लेकर खूब सुर्खियों में रहे थे। 

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.