फिल्मस्टार अक्षय कुमार ने दान में दिए 1.5 करोड़ रुपए , TRANSGENDERS के लिए बनवा रहे है घर

अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के साथ ही साथ अपनी चैरिटी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. उन्होंने अपने करियर में कई मौकों पर देश के लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया है. अक्षय एक बार फिर अपनी चैरिटी को लेकर चर्चा में हैं. अपनी ट्रांसजेंडर फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब को लेकर सुर्खियों में चल रहे अक्षय ने इस समुदाय के लिए डेढ़ करोड़ रुपए डोनेट किए हैं.

फिल्म के राइटर डायरेक्टर राघव लॉरेन्स ने अपने फेसबुक पोस्ट में अक्षय कुमार की गले में माला पहने हुए एक तस्वीर शेयर की और इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ‘ हाय दोस्तों, मैं आप सबके साथ एक गुड न्यूज शेयर करना चाहता हूं. अक्षय कुमार ट्रांसजेंडर लोगों के घरों के लिए डेढ़ करोड़ रुपए डोनेट कर रहे हैं.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘जैसा कि सब जानते हैं लॉरेन्स चैरिटेबल ट्रस्ट एजुकेशन, बच्चों के लिए घर और दिव्यांग डांसर्स के लिए काम करता है. हम अब इस संस्था के 15वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहे हैं. हम इस साल को स्पेशल तरीके से सेलेब्रेट करना चाहते थे, यही कारण है कि हम ट्रांसजेंडर्स कम्युनिटी के लिए काम करना चाहते थे और उनके लिए घरों का इंतजाम करना चाहते थे. हमारे ट्रस्ट ने इसके लिए जमीन का इंतजाम भी कर लिया था और हम इस बिल्डिंग के लिए फंड्स जुटा रहे थे.’

उन्होंने आगे लिखा ‘तो लक्ष्मी बॉम्ब की शूटिंग के दौरान मैं अक्षय सर से इस ट्रस्ट के प्रोजेक्ट्स और ट्रांसजेंडर होम्स के बारे में बात कर रहा था. मेरी बात को सुनने के बाद अक्षय सर ने खुद ही ट्रांसजेंडर्स के लिए घर बनाने वाले प्रोजेक्ट को लेकर डेढ़ करोड़ रुपए दान कर दिए. जो भी मदद करता है, मेरे लिए वो भगवान होता है तो अक्षय कुमार अब हमारे लिए भगवान हैं. मैं उन्हें इस प्रोजेक्ट में मदद करने के लिए बहुत धन्यवाद देता हूं. हमारा मकसद अब अक्षय सर की सहायता से ट्रांसजेंडर कम्युनिटी को अपलिफ्ट करना है. हम जल्द ही भूमि पूजा डेट्स की घोषणा करेंगे. हमें आपके आशीर्वाद की जरुरत है.’

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.