बैंको की लापरवाही के कारण लुट रहा है जनता का पैसा , अब बैंक भी नहीं है सुरक्षित

बंडाला में HDFC Bank में घुसे हथियारबंद लुटेरे, लाखों लूटकर फरार

जंडियाला गुरु

कंवलजीत सिंह

अमृतसर देहाती के कस्बा बंडाला स्थित HDFC Bank को पांच हथियारबंद लुटेरों ने निशाना बनाते करीब छह लाख की नकदी लूट ली। बैैंक में तैनात सुरक्षा गार्ड के पास कोई असलहा नहीं था। लुटेरे जाते हुए बैंक में लगे CCTV की DVR भी साथ ले गए। हालांकि सूचना मिलते ही एसएसपी विक्रमजीत दुग्गल मौके पर पहुंचे और जल्द ही आरोपितों तक पहुंचने की बात कही।

अभी एक दिन पहले तरनतारन जिले के गांव ठट्ठियां महंता में बिना सुरक्षा गार्ड वाली एक्सिस बैंक को स्विफ्ट कार सवार पांच लुटेरों ने निशाना बनाकर सात लाख की राशि लूटी थी। इसी लूट के स्टाइल में तरनतारन-जंडियाला गुरु मार्ग पर कस्बा बंडाला स्थित एचडीएफसी बैंक में दोपहर सवा एक बजे चार लुटेरे दाखिल हुए।

घटना के वक्त बैंक में कुल सात लोग मौजूद थे। एक लुटेरे ने मैनेजर पुनीत कुमार की कन्नपट्टी पर पिस्तौल तान दी और दो लुटेरों ने कैशियर के कैबिन में जाकर सात लाख की राशि लूट ली। करीब चार मिनट के दौरान उख्त लुटेरे बैंक के बाहर खड़ी स्विफ्ट कार में सवार होकर फरार हो गए।

घटना के वक्त बैंक में कुल सात लोग मौजूद थे। एक लुटेरे ने मैनेजर पुनीत कुमार की कन्नपट्टी पर पिस्तौल तान दी और दो लुटेरों ने कैशियर के कैबिन में जाकर सात लाख की राशि लूट ली। करीब चार मिनट के दौरान उख्त लुटेरे बैंक के बाहर खड़ी स्विफ्ट कार में सवार होकर फरार हो गए।

बैंक मैनेजर पुनीत कुमार की तलाशी लेकर आरोपित उनका पर्स भी साथ ले गए, जिसमें चार हजार रुपये कैश था। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी विक्रमजीत दुग्गल, डीएसपी गुरबिंदरबीर सिंह, थाना जंडियाला गुरु के प्रभारी इंस्पेक्टर रछपाल सिंह, पुलिस चौकी इंचार्ज बलराज सिंह मौके पर पहुंचे और इलाके की नाकाबंदी करवाई, परंतु लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया।

एसएसपी विक्रमजीत दुग्गल ने बताया कि लुटेरों का सुराग लगाने के लिए पुलिस द्वारा हरसंभव प्रयत्न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैंक में तैनात गार्ड के पास असलहा न होना आरबीआइ के नियमों का सीधा उल्लंघन है। एसएसपी दुग्गल ने कहा कि तरनतारन के गांव ठट्ठियां महंता में एक दिन पहले बैंक लूटने वाले गिरोह द्वारा ही इस घटना को अंजाम दिया गया हो सकता है। फिलहाल विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी गई है।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.