Categories: FeaturedIndia

बाबा का ढाबा:कांता प्रसाद के खाते में 40 लाख से अधिक, घर लेने के बाद ढाबा खोलने की तैयारी में बाबा!

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में लोकप्रिय भोजनालय ‘बाबा का ढाबा’ के मालिक कांता प्रसाद अब नया ढाबा खोलने की तैयारी में है। वहीं गौरव वासन और बाबा का मामला अब थाने में पहुंच गया है।

जिस यूट्यूबर गौरव वासन के एक वीडियो के जरिए बाबा कांता प्रसाद फेमस हुए थे अब उन्हीं के खिलाफ बाबा ने 420 यानि धोखाधड़ी के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया है। इन सबके बीच बाबा के खाते में 40 लाख रुपये से अधिक आए हैं। गौरव वासन ने बाबा के बैंक डिटेल्स भी साझा की हैं। बाबा को शुक्रवार शाम तक यह पता नहीं था कि उनके खाते में कितना पैसा आया है।

बाबा ने नया मकान ले लिया है और नया ढाबा खोलने के लिए एक जगह भी देख ली है? इस खबर के अनुसार गौरव ने सोशल मीडिया पर अपने खाते के बारे में जो जानकारी दी थी उसमें करीब चार लाख रुपये आए थे। गोरव ने बाबा को काफी समय पहले 2 लाख 30 हजार से अधिक का एक चैंक सौंपा था और कहा था कि कुछ पैसे जमा भी करवाए थे। हाालंकि अभी भी गौराव के खाते में 30-40 हजार रुपये हैं। बाबा के बैंक खाते की जांच पुलिस भी कर रही है। 

पुलिस यह भी पता लगाएगी कि आखिर क्यों गौरव ने कांता प्रसाद का बैंक खाता या मोबाइल नंबर शेयर नहीं किया और गौरव के खाते में जो पैसा है वो बाबा के खाते में क्यों ट्रांसफर नहीं किया। पुलिस ने फिलहाला बाबा और गौरव दोनों का बैंक खाता सीज किया हुआ है। वहीं बाबा के खिलाफ सोशल मीडिया पर हो रही बयानबाजी से बाबा काफी आहत हुए हैं। उन्होंने कहा कि 80 साल की उम्र में मैं गाली सुन रहा हूं, मैंने तो केवल गौरव से अपने पैसे का हिसाब मांगा था।

वही गौरव वासन ने कहा, ‘झूठे दावे करके वह मुझे बदनाम कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि मेरे बैंक खाते में मदद के लिए 25 लाख रुपये आए, जो कि सही नहीं है।’ पीटीआई ने जब उनसे पूछा गया कि उन्हें मदद के लिए कितनी राशि मिली तो वासन ने बताया कि उनके पास इस संबंध में करीब 3.78 लाख रुपये आए जिसमें पेटीएम से मिली राशि भी शामिल है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने दो चेक उन्हें (बाबा ) दिए। एक चेक एक लाख रुपये जबकि दूसरा चेक 2.33 लाख रुपये का था जबकि 45,000 रुपये प्रसाद को पेटीएम के जरिए दिए।

One News 18

Recent Posts

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 days ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

3 weeks ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

3 weeks ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

4 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

4 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

5 months ago

This website uses cookies.