Featured

चर्चित ‘बाबा का ढाबा’ चलाने वाले बाबा ने की सुसाइड की कोशिश,अस्पताल में भर्ती

साउथ दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में काफी चर्चित रहे “बाबा का ढाबा” चलाने वाले बाबा ने नींद की गोलियां खा लीं, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई है.

बताया जा रहा है कि बीते गुरुवार की देर रात उन्होंने नींद की गोलियां खाईं. जिसके बाद बेहद गंभीर  हालत में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आत्म हत्या के प्रयास की आशंका जताई है. मामले की जांच चल रही है. शुरुआती जांच में आर्थिक तंगी की बात सामने आ रही है. हालांकि पुलिस ने गोलियां खाने की वजह को स्पष्ट रूप से कोई जानकारी साझा नहीं की है.

बता दें कि बाबा का ढाबा एक बार फिर कुछ दिन पहले ही तब सुर्खियों में आया, जब ढाबे के मालिक कांता प्रसाद द्वारा लगाए चोरी के आरोपों का सामना करने वाले यूट्यूबर गौरव वासन ने बुजुर्ग को माफ कर दिया. उन्होंने एक ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी. कहा जा रहा है कि नए कारोबार में नुकसान के बाद ढाबा के मालिक कांता प्रसाद एक बार फिर ‘सड़क’ पर आ गए. रेस्टोरेंट बंद होने के बाद उन्होंने फिर सड़क किनारे ढाबा शुरू किया है.

कुछ दिन पहले ही वासन ने मामले में ट्वीट कर लिखा था- ‘अंत भला तो सब भला. गलती करने से बड़ा गलती माफ करने वाला होता है (मेरे मां-बाप ने यही सीख दी है).’ खास बात है कि वह शख्स वासन ही थे, जिन्होंने मुश्किल आर्थिक हालात का सामना कर रहे बुजुर्ग दंपति की सोशल मीडिया के जरिए मदद की थी.

रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके बाद प्रसाद की मदद के लिए कई लोग आगे आए थे. हालांकि कुछ समय बाद कांता प्रसाद ने वासन पर चोरी करने का आरोप लगाया था.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.