Featured

फर्जी इंस्टीट्यूट चलाने के आरोप में अरेस्ट हुए ये अभिनेता, छात्रों को लगाया चूना

विनोद यादव भोजपुरी जगत का जाना माना नाम हैं। विनोद को फैंस उनकी फिल्मों को देखना काफी पसंद करते हैं। पिछले कई दिनों से अभिनेता कानूनी-पचड़ों में पड़े हुए हैं। अब एक बार फिर विनोद को अरेस्ट कर लिया गया है। आरोप है कि उन्होंने पहले फर्जी अस्पताल चलाकर अपना नाम खराब किया था और अब उन्होंने पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के नाम पर 600 स्टूडेंट्स की लाइफ खराब कर दी है। 

बीते कुछ दिनों से विनोद काफी चर्चा में चल रहे हैं, वजह है उनका गैरकानूनी काम करना। विनोद पर आरोप है कि वह एक फर्जी इंस्टीट्यूट चला रहे थे। आरोप है कि बरेली के इस इंस्टीट्यूट में किसी भी स्टूडेंट बिना सेमेस्टर एग्जाम के ही अगली क्लास में एडमिशन मिल जाता था। जब कई स्टूडेंट्स ने एग्जाम्स को लेकर दबाव बनाया तो उनसे यह कहा जाता था कि परीक्षा जल्द होगी। इस तरह बिना किसी परीक्षा और रिजल्ट के मेडिकल शिक्षा के नाम पर कई साल से यह काला धंधा चल रहा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  पीलीभीत रोड में बन्नुवाल कालोनी में चल रहे पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट पर काफी दिन बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। पुलिस ने इंस्टीट्यूट से जब बच्चों के वैध कागज मांगे तो उनके पास दिखाने के लिए कुछ भी नहीं था। यहां कई साल से फर्जीवाड़ा चल रह रहा था।

स्टूडेंट्स के फर्जी  रजिस्ट्रेशन किया जाता था। यही नहीं, इन लोगों ने छात्रों को फर्जी डिग्री भी देनी शुरू कर दी थी। कई लोगों ने मिलकर इस इंस्टिट्यूट के बारे में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की थी, जिसके बाद सीएम कार्यालय से मामले की जांच कर दोषियों को पकड़ने के लिए सख्त निर्देश दिए गए थे। ऐसे में पुलिस ने विनोद यादव को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था।

One News 18

Recent Posts

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 days ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

3 weeks ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

3 weeks ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

4 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

4 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

5 months ago

This website uses cookies.