फिरोजाबाद में टूंडला विधानसभा उपचुनाव से पहले बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता को गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गए। वारदात शनिवार की रात तकरीबन आठ बजे हुई। वारदात के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जामकर हंगामा किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया।
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता उर्फ डीके (42) पुत्र शान्ति स्वरूप गुप्ता निवासी नगला बीच (थाना नारखी) की टूंडला में परचून की दुकान है। शनिवार को भाजपा प्रत्याशी प्रेमपाल धनगर का नामांकन कराने के बाद दयाशंकर गुप्ता अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाश आए। इनमें एक बदमाश ने तमंचे से उनको गोली मार दी और फरार हो गए। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।
गोली लगने से भाजपा नेता घायल हो गए। परिजन तत्काल उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, वारदात के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और हंगामा करने लगे। सूचना पर फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…
कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…
जालंधर में अवतार नगर रोड पर स्तिथ एक फैक्ट्री जिसके मालिक का नाम कण्व खन्ना…
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
This website uses cookies.