Featured

AAM AADMI PARTY के जालंधर से चर्चित MLA RAMAN ARORA का बहुकरोडी घोटाला केस एक बार फिर चर्चा मेंबेटे RAJAN ARORA की बड़ चुकी है मुश्किलें , फरार हुए समधी RAJU MADAAN जल्द चढ़ेंगे VIGILANCE के हाथ!

दो दिन पहले इस मामले पर सुनवाई हुई थी तब कोर्ट ने इस पर 6 जून को सुनवाई के लिए कहा था। जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब दोनों आरोपियों की मुश्किलें बड़ चुकी हैं।

विधायक रमन अरोड़ा के करप्शन मामले में बेटे राजन अरोड़ा और समधी राजू मदान को विजिलेंस तलाश रही है।

RAJAN ARORA पर वसूली करने के है आरोप

आरोप है कि रमन अरोड़ा के करप्शन में बेटा राजन अरोड़ा भी शामिल है । राजन अरोड़ा अपने पिता के कहने पर रेहड़ियों से लेकर निगम के ठेकेदारों तक से वसूली किया करता था। राजन अरोड़ा ऑफिस के कुछ कामकाज भी देखता है जिसके बाद सेटिंग के लिए निगम के अधिकारियों से मिलना और पिता के कहने पर काम करवाना भी उसी की कार्यशैली का हिस्सा था।

दुबई भागा राजन अरोड़ा ?

चर्चा ये भी है कि राजन अरोड़ा दुबई भाग चुका है। हालांकि केस दर्ज होने के बाद विजिलेंस ने राजन और राजू मदान का एलओसी जारी करवा दिया था। विजिलेंस को शक है कि वह दुबई के रास्ते आगे भाग सकता है। राजन अरोड़ा भी अपने पिता का राजदार है।

अब तक पूरे मामले में चार गिरफ्तारियां

विधायक रमन अरोड़ा के इस मामले में अब तक चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। सबसे पहले एटीपी सुखदेव वशिष्ठ को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। उसके बाद विजिलेंस ने रमन अरोड़ा के घर रेड की। अरोड़ा का रिमांड चल रहा था तो विजिलेंस ने इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को अरेस्ट किया। फिर विजिलेंस ने रमन अरोड़ा के साथी महेश मखीजा को गिरफ्तार किया था। फिल्हाल ये चारों जेल में हैं।

जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रमन अरोड़ा 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में चुने गए थे और वर्तमान में पंजाब विधानसभा के सदस्य हैं। सरकार ने सबसे पहले रमन अरोड़ा की सुरक्षा वापस ली थी।

15 मई को विजिलेंस ने जालंधर नगर निगम के अधिकारी असिस्टेंट टाउन प्लानर (ATP) सुखदेव वशिष्ठ को 30 हजार रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी को लोगों की तरफ से मिल रही शिकायतों के बाद गिरफ्तार किया गया था।

विजिलेंस अधिकारी ने बताया था कि सुखदेव वशिष्ठ जानबूझकर अर्जियों को मंजूरियां देने में देरी करके लोगों से पैसे वसूल रहा था। जालंधर में इमारतों के 70 फीसदी नक्शे नगर निगम द्वारा पहले ही मंजूर किए जा चुके हैं, लेकिन उक्त सहायक नगर योजनाकार सुखदेव वशिष्ठ ने रिश्वत न मिलने तक कुछ अर्जियों पर विचार करने से इनकार कर दिया था।

अधिकारी ने यह भी बताया कि उस पर आरोप हैं कि एक मामले को मंजूरी देने की प्रक्रिया के लिए उस व्यक्ति से 30,000 रुपये रिश्वत मांगी है। उक्त मुलजिम आवेदकों को डराने के लिए चैकिंग के दौरान इमारतों को सील करने आदि की धमकियां भी देता है और अक्सर कहता है कि उसे अपने तबादले की भी परवाह नहीं है।

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

2 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.