Featured

कैप्टेन की कांग्रेस को ‘बाय बाय’ – ट्विटर प्रोफाइल से कांग्रेस हटाया, लिखा- पंजाब की सेवा करता रहूंगा

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अब स्पष्ट कर दिया है कि वह अब कांग्रेस में नहीं रहेंगे. उन्होंने कहा है कि जिस तरह से उनके साथ व्यवहार किया गया वह गलत है.

पंजाब में चल ही राजनीतिक कलह के बीच राज्य के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस के लिए नया संकट खड़ा कर दिया है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह भाजपा में नहीं जाएंगे लेकिन अब कांग्रेस में भी नहीं रहेंगे.

इसके साथ ही कैप्टन ने ट्विटर के बायो से कांग्रेस का नाम हटा दिया है.  सिंह ने कहा कि ‘मैं बीजेपी में शामिल नहीं होऊंगा लेकिन कांग्रेस में भी नहीं रहूंगा.’ एक इंटरव्यू में अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘अभी तक मैं कांग्रेस में हूं लेकिन कांग्रेस में नहीं रहूंगा. मेरे साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए था.’

सिंह ने फैसला किया है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करेंगे और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे. मिली जानकारी के अनुसार वह एक प्रेस वार्ता में अपने फैसले का ऐलान करेंगे.

हालांकि अब तक उन्होंने बीजेपी को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले है. उधर, कांग्रेस छोड़ने का ऐलान करने के कुछ देर बाद कैप्टन ने ट्विटर के बायो से कांग्रेस हटा लिया. उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस छोड़ रहे हैं लेकिन पंजाब की सेवा करते रहेंगे.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.