Categories: FeaturedIndia

CORONA EFFECT: अहमदाबाद के बाद गुजरात के 3 और जिलों में कल से फिर नाइट कर्फ्यू

कोरोना के फिर से बढ़ते मामलों के बीच गुजरात के 3 शहरों में फिर से नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है. उपमुख्यमंत्री नीतिन पटेल ने बताया कि गुजरात के 3 शहरों सूरत, वडोदरा और राजकोट में कल (21 नवंबर) से रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा.

गुजरात, अहमदाबाद में फिर से कर्फ्यू लगाए जाने के बाद 3 अन्य जिलों में भी नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है. राज्य सरकार ने फैसला किया है कि 20 नवंबर से 23 नवंबर तक रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगेगा. अहमदाबाज में शुक्रवार से ही नाइट कर्फ्यू शुरू हो जाएगा. जबकि 3 अन्य जिलों में कल शनिवार से नाइट कर्फ्यू लगेगा.

इससे पहले अहमदाबाद में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच गुजरात सरकार और अहमदाबाद नगर निगम ने गुरुवार को शहर में फिर से कर्फ्यू लगाने का ऐलान कर दिया था. शहर में रात नौ बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा.

नाइट कर्फ्यू के आदेश के साथ ही लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन और मास्क लगाने की अपील की गई है. नाइट कर्फ्यू के दौरान सिर्फ आवश्यक चीजों की ही दुकानें खुले रहेंगी. साथ ही राज्य की विजय रूपाणी सरकार ने अहमदाबाद के लिए 20 अतिरिक्त एंबुलेंस, 300 डॉक्टर और 300 मेडिकल छात्रों को आवंटित किया है.

एडिशनल चीफ सेक्रेटरी राजीव गुप्ता का कहना है कि, अहमदाबाद शहर में 900 मोबाइल मेडिकल वैन, 550 संजीवनी रथ, और 150 ध्नवंतरी रथ के जरिए लोगों को घर बैठे मेडिकल सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.