Featured

कोरोना का हाहाकार,फैमली कोर्ट के जज की COVID-19 संक्रमण से मौत

दिल्‍ली के साकेत फैमिली कोर्ट के जज वाई वेणुगोपाल का कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया है.

देश की राजधानी दिल्‍ली में कोरोना वायरस से फैले संक्रमण के चलते हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. अब साकेत के फैमली कोर्ट के एक जज की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है. जज कोवई वेणुगोपाल संक्रमित हो गए थे.

उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उन्‍हें बचाया नहीं जा सका. बता दें कि दिल्‍ली में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है. बिगड़ी स्थितियों को देखते हुए अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिल्‍ली में 6 दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है.

वेणुगोपाल की उम्र करीब 50 साल थी और वह तीन दिन पहले की अस्‍पताल में भर्ती हुए थे. इस बीच दिल्ली उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर सोमवार को जिला अदालतों को आदेश दिया कि वे केवल आवश्यक मामलों पर भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ही सुनवाई करें. इस आदेश से एक दिन पहले उच्च न्यायालय ने कहा था कि वह इस वर्ष दायर किए गए मामलों में से 19 अप्रैल से केवल उन्हीं मामलों पर सुनवाई करेगा जो ‘अत्याधिक आवश्यक’ हैं.

बता दें कि 8 अप्रैल 2021 को उच्च न्यायालय ने तय किया था कि 9 से लेकर 23 अप्रैल तक वह केवल डिजिटल माध्यम से ही मामलों पर सुनवाई करेगा. उसी दिन जिला अदालतों के लिए भी इसी तरह का निर्देश जारी किया गया था.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.