पिछले 24 घंटे में 50 हज़ार से ज़्यादा रिपोर्ट्स POSITIVE

भारत में कोरोना का कोहराम जारी है. यहां कोरोना मरीजों की संख्या 13 लाख के करीब पहुंच गई है, देश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 30 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है.

वहीं, अमेरिका में कोरोना मामलों की संख्या 40 लाख को पार कर चुकी है और करीब 1.5 लाख लोगों की मौत हो चुकी है. दुनिया भर के आंकड़ों की बात करें तो अभी तक 1.54 करोड़ कोरोना मामले सामने आ चुके हैं और 6.32 लाख लोग इस वायरस से जान गंवा चुके हैं.

पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए हैं. यहां गुरुवार को 49310 नए केस सामने आए हैं. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना मरीज कभी नहीं आए. साथ ही पिछले 24 घंटों में देश में 740 लोगों की मौत हो चुकी है. भारत में कुल कोरोना मामले बढ़कर 12,87,945 हो चुके हैं. वहीं, 8,17,209 लोग इस बीमारी से ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं. यहां महामारी से मौत का आंकड़ा 30601 पहुंच चुका है.

JALANDHAR

 वीरवार  न्यू जवाहर नगर में रहने वाली डॉक्टर की 80 वर्षीय माता की कोरोना से लुधियाना में मौत हो गई। इसी तरह 52 लोग कोरोना की चपेट में आए। राहत की बात यह रही कि 61 मरीजों को स्वास्थ्य केन्द्रों से छुट्टी देकर घर में आइसोलेशन के लिए भेजा गया है। जिले में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 1836 तथा मरने वालों की 37 हो गई है।

सेहत विभाग के अनुसार न्यू जवाहर नगर में रहने वाली डॉक्टर की 80 साल की मां को सांस लेने में दिक्कत तथा निमोनिया होने की वजह से लुधियाना के एसपीएस अस्पताल में 17 जुलाई को दाखिल किया गया था। वहां टेस्ट करवाने के बाद उन्हें कोरोना होने की पुष्टि हुई। बुधवार रात को उनकी मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार लुधियाना में ही कर दिया गया है।

वहीं छोटी बारादरी में रहने वाले ज्वैलर के पिता व कोरोना पॉजिटिव आए एसीपी का ड्राइवर भी संक्रमित पाया गया है। कोरोना ने एक फिर निजात्म नगर में दस्तक दी है। शास्त्री मार्केट में अलॉय व्हील का शोरूम चलाने वाले के परिवार के चार सदस्य कोरोना की चपेट में आ गए।


सेहत विभाग के नोडल अफसर डॉ. टीपी सिंह ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने कहा कि लुधियाना में हुई मौत की जानकारी मिली है परंतु अधिकारिक तौर पर विभाग को लुधियाना से सूचना नहीं आई है। 935 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज फरीदकोट भेजे गए। वहीं, 823 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है

One News 18

Recent Posts

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 days ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

3 weeks ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

3 weeks ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

4 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

4 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

5 months ago

This website uses cookies.