Categories: FeaturedIndia

भारत में कोरोना के नए स्ट्रेन की एंट्री,6 लोगों में पाए गए लक्षण

भारत में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के कुल 6 केस मिले हैं. मंगलवार को भारत सरकार की ओर से इस बात की जानकारी दी गई. ब्रिटेन से लौटे 6 लोगों में कोरोना के नए स्ट्रेन के लक्षण मिले हैं

मंगलवार को भारत सरकार की ओर से इस बात की जानकारी दी गई. यूनाइटेड किंगडम से लौटे 6 लोगों में ये नए स्ट्रेन मिले हैं. इनमें से तीन बेंगलुरु, 2 हैदराबाद और एक पुणे की लैब के सैंपल में नया स्ट्रेन पाया गया है.

25 नवंबर से 23 दिसंबर तक यूके से करीब 33 हजार लोग वापस आए. सभी को ट्रैक किया गया और उनका टेस्ट करवाया गया. इनमें से कुल 114 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले थे.

यूके से आए लोगों की जीनोम स्किवेंसिंग की गई थी, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को जारी की गई है. जिसमें अलग-अलग लैब में टेस्ट किए गए सेक्शन के बारे में बताया गया.

जिसके बाद इन सभी के सैंपलों को देश की 10 लैब (कोलकाता, भुवनेश्वर, NIV पुणे, CCS पुणे, CCMB हैदराबाद, CCFD हैदराबाद, InSTEM बेंगलुरु, NIMHANS Bengaluru, IGIB Delhi, NCDC Delhi) में भेजा गया था.

इनमें से कुल 6 लोगों के सैंपल में कोरोना का नया स्ट्रेन पाया गया है. इन सभी लोगों को राज्य सरकार द्वारा एक सेल्फ आइसोलेशन रूम में रखा गया है. जबकि उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारनटीन कर दिया गया है, जबकि अन्य ट्रैवलर्स की जानकारी ली जा रही है.

ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर वैज्ञानिकों ने कहा था कि ये 70 फीसदी तेजी से फैलता है, यही कारण है कि इसको लेकर काफी सतर्कता बढ़ती जा रही है. हालांकि, जो कंपनियां वैक्सीन बना रही हैं उनका कहना है कि कोरोना के नए स्ट्रेन का वैक्सीन के निर्माण पर असर नहीं होगा.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.