Categories: FeaturedIndia

दिल्ली में महामारी की गयी घोषित , केजरीवाल सरकार ने स्कूल,कॉलेज और सिनेमाघर किये बंद

दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए बड़ा फैसला किया है. दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने 31 मार्च तक सभी सिनेमाघरों को बंद करने की घोषणा की है.

दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है. साथ ही दिल्ली के सभी सिनेमाघर 31 मार्च तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका ऐलान किया. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए दिल्ली के सिनेमाघरों को बंद करने का फैसला लिया गया है. इसके अलावा जिन स्कूलों और कॉलेजों के एग्जाम खत्म हो गए हैं, उनको भी 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है.

भारत में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के चलते दिल्ली सरकार ने यह कदम उठाया है. अब तक देश में कोरोना वायरस के 73 मामले सामने आ चुके हैं. गुरुवार को उत्तर प्रदेश, लद्दाख, महाराष्ट्र से कुछ नए मामले सामने आए हैं. कोरोना वायरस की वजह से इस साल होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग पर भी संकट के बादल छाए हुए हैं. इस बीच पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि देशवासियों से कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं हैं. सरकार इसको लेकर सतर्क है.

दिल्ली सरकार के इस फैसले से फिल्मों की कमाई पर भी खासा असर पड़ेगा. 13 मार्च को इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम रिलीज होने वाली है. 20 मार्च को संदीप और पिंकी फरार रिलीज होनी है और 24 मार्च को अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी रिलीज होनी है, लेकिन दिल्ली में सिनेमाघरों के बंद होने से फिल्मों की कमाई और दर्शकों के मनोरंजन पर खासा असर पड़ेगा.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.