Categories: FeaturedIndiaSports

पूर्व क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान का निधन

चेतन चौहान की एक दिन पहले ही तबीयत और बिगड़ गई थी. उनकी किडनी फेल हो गई थी. जिसके कारण उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था. जुलाई के महीने में ही चेतन चौहान की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी.

लगभग 4:30 बजे चेतन चौहान का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ. गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. चेतन चौहान कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे.

73 वर्षीय चेतन चौहान की एक दिन पहले ही तबीयत और बिगड़ गई थी. उनकी किडनी फेल हो गई थी. जिसके कारण उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था. जुलाई के महीने में ही चेतन चौहान की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. चेतन चौहान के निधन के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

चौहान भारतीय क्रिकेट टीम के एक अहम बल्लेबाज रह चुके हैं. चेतन चौहान ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 40 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. इसके अलावा चेतन चौहान ने सात एकदिवसीय मुकाबलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है. टेस्ट मुकाबलों मे चेतन चौहान के नाम 2084 रन दर्ज हैं. टेस्ट मैचों में उनका सर्वोच्च स्कोर 97 रन है.

क्रिकेट के बाद चेतन चौहान ने राजनीति में अपनी पारी की शुरुआत की. चेतन चौहान भारतीय राजनीति में सक्रिय भूमिका अदा कर रहे थे. चेतन चौहान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं. 1991 और 1998 के चुनाव में वह बीजेपी के टिकट पर सांसद बने थे. फिलहाल चेतन चौहान उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री पद पर थे.

चेतन चौहान अमरोहा जिले की नौगांवा विधानसभा के विधायक थे. वहीं चेतन चौहान योगी सरकार के दूसरे कैबिनेट मंत्री हैं, जिनका कोरोना वायरस के कारण निधन हुआ है. इससे पहले कैबिनेट मंत्री कमला रानी का लखनऊ के पीजीआई में कोरोना वायरस के कारण निधन हुआ था.

ALSO WATCH –

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.