Categories: FeaturedIndia

दिल्ली में किसानों का हल्ला बोल, बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा, ड्रोन से रखी जा रही नजर

  • राजधानी दिल्ली में आज किसानों का प्रदर्शन
  • पंजाब-हरियाणा से किसानों का कूच
  • किसान बिल का विरोध कर रहे हैं किसान
  • दिल्ली मेट्रो के रूट में भी हुआ बदलाव

केंद्र द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा है और ड्रोन के जरिए नजर रखी जा रही है. हरियाणा में भी कई जगह पुलिस ने मुस्तैदी बढ़ाई है और किसानों को रोकने का इंतजाम किया है. इसके अलावा बंगाल समेत अन्य हिस्सों में आज ट्रेड यूनियन की ओर से भी प्रदर्शन किया जा रहा है.

किसानों के प्रदर्शन के कारण बड़ी भीड़ जुटने का अनुमान है, कोरोना का खतरा भी है. ऐसे में दिल्ली मेट्रो ने अपनी सर्विस में कुछ बदलाव कर दिया है. आज दोपहर दो बजे तक दिल्ली से गुरुग्राम, नोएडा की सर्विस नहीं चलेगी. इसके अलावा भी कुछ रूट पर मेट्रो बंद है, जिसकी जानकारी दी गई है. 

पंजाब के करीब 30 किसान संगठनों ने आज दिल्ली में महाधरने की बात कही है. हरियाणा, पंजाब बॉर्डर से बुधवार को ही किसानों ने दिल्ली कूच किया था. किसानों का कहना है कि वो केंद्र द्वारा लाए गए कानूनों के खिलाफ हैं, हम एक महीने के राशन के साथ आए हैं. किसानों ने अपने प्रदर्शन में नारा दिया है, ‘घेरा डालो, डेरा डालो’. 

दिल्ली के अलावा देश के अन्य हिस्सों में भी किसानों को समर्थन मिल रहा है. गुरुवार को बंगाल में करीब 21 किसान संगठन प्रदर्शन करेंगे और किसानों की मांगों का समर्थन करेंगे. 

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.