Categories: FeaturedIndia

SHOOT AT SIGHT ORDER IN DELHI – हिंसा प्रभावित नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश !

हिंसा की आग में झुलसी उत्तर पूर्वी दिल्ली, UP बॉर्डर सील

मौजपुर, जाफराबाद, चांदबाग, करावलनगर में लगा कर्फ्यू

हिंसा में हेड कॉन्स्टेबल समेत अब तक 13 लोगों की गई जान

दिल्ली हिंसा को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कल (26 फरवरी) होने वाला त्रिवेंद्रम दौरा रद्द कर दिया है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जाफराबाद में जो महिलाएं प्रदर्शन कर रही थीं, उन्हें हटा दिया गया है. वो रास्ता क्लियर करवा दिया गया है.

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में पुलिस ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश जारी किया !

दिल्ली के उपराज्यपाल मनीष सिसोदिया ने कहा कि हिंसा प्रभावित नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में बुधवार को भी स्कूल बंद रहेंगे. CBSE से भी कल की बोर्ड परीक्षा स्थगित करने का अनुरोध किया है.

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. उत्तर पूर्वी दिल्ली में हालात इतने बिगड़ गए हैं कि 4 जगहों पर कर्फ्यू लगा दिया गया है. वहीं नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में पुलिस ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश जारी किया है ! बता दें कि नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून के नाम पर हो रही हिंसा ने उग्र शक्ल अख्तियार कर ली है. कल (सोमवार) से अब तक तोड़फोड़ और आगजनी की गई घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 13 लोग जान गंवा चुके हैं. इसमें शहीद हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल का नाम भी शामिल है. जबकि 2 आईपीएस अफसरों समेत 56 पुलिसकर्मी जख्मी हैं. हिंसा की घटनाओं में करीब 200 लोग घायल हुए हैं. नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हालात तनावपूर्ण हैं, इलाके में बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात है. बता दें कि आज (मंगलवार) उपद्रवियों ने कई मोटरसाइकलों को आग के हवाले कर दिया.

मौजपुर में मंगलवार को हुई गोलीबारी और हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर आलोक कुमार भी मौके पर पहुंचे। इलाके में शांति बहाली के लिए अर्धसैनिक बलों ने यहां फ्लैग मार्च किया है।

कबीर नगर इलाके से सैकड़ों हुड़दंगियों का एक हुजूम मौजपुर के विजय पार्क की तरफ बढ़ा। यहां इन उपद्रवियों ने सबसे पहले 3 मंजिला मिलन रेस्टोरेंट को अपना निशाना बनाया। रेस्टोरेंट में बुरी तरह से तोड़फोड़ की गई और यहां रखी नगदी भी दंगाइयों ने लूट लिया। रेस्टोरेंट्स को निशाना बनाने के बाद उपद्रवियों की भीड़ पड़ोस के ही एक नर्सिग होम में पहुंची और वहां भी तोड़फोड़ की गई। इसके बाद इन असामाजिक तत्वों ने कई घरों को अपना निशाना बनाया।

उपद्रवियों ने विजय और पार्क मौजपुर की मेन रोड पर कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने कई राउंड गोलियां चलाईं। सीलमपुर से पुलिस स्टेशन से आ रही एक पुलिस जिप्सी पर इन उपद्रवियों ने दरवाजे की चौखट का एक भारी हिस्सा फेंककर मारा, जिससे पुलिस जिप्सी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उसमें बैठे जवान को चोटे आई हैं।

घंटों तक मौजपुर और जाफराबाद की सड़कों पर उपद्रवी तांडव मचाते रहे। यहां से गुजर रहे लोगों के साथ भी इन लोगों ने मारपीट की। कई जगहों पर मोटरसाइकिल जलाने के साथ ही उनपर सवार व्यक्तियों को भी पीटा गया। स्थिति बेकाबू होने पर दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर आलोक कुमार बड़ी तादाद में पुलिस बल लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। दिल्ली पुलिस के अलावा बाद में यहां अर्धसैनिक बलों और रैपिड एक्शन फोर्स की भी तैनाती की गई। मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने यहां तुरंत लाठीचार्ज करके भीड़ को तितर-बितर किया।

इससे पहले हिंसा पर उतारू भीड़ ने यहां मौजपुर इलाके के बाजारों में बंद पड़ी कई दुकानों के ताले तोड़कर उनके अंदर लूटपाट और तोड़फोड़ की। पुलिस ने उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसक वारदातों के सिलसिले में अभी तक 11 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं।

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

2 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.