Categories: FeaturedIndiaPunjab

पंजाब में RED ALERT, सुखना के 2 भाखड़ा के 4 फ्लड गेट खोले

पंजाब में बारिश और बांधों से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, फिरोजपुर और फाजिल्का बाढ़ की चपेट में हैं। वही आज से अगले तीन दिन पंजाब के लिए खतरे के हैं। पंजाब के तीन जिलों पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने मोहाली, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर और होशियारपुर में बारिश काे लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

सुखना लेक में जलस्तर बढ़ने के बाद दो फ्लड गेट खोले गए हैं। जिसके बाद पटियाला के कई  गांवों के लोगों को अलर्ट रहने की हिदायत दी गई है। इसके साथ ही आज भाखड़ा बांध का जलस्तर खतरे के निशान से महज 8 फीट ही नीचे रह गया है। भाखड़ा का जलस्तर सुबह 1671.89 फीट आंका गया, जबकि खतरे का निशान 1680 निर्धारित है। भाखड़ा बांध के चारों फ्लड गेट चार-चार फुट तक खोला गए हैं। वहीं, भाखड़ा बांध में पानी की आमद 50524 क्यूसेक है।

वही अब तक बाढ़ और बारिश के कारण 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि  4 लोग लापता बताए जा रहे है। पंजाब के 7 जिलों में बनी बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान चंडीगढ़ ने में मंत्रियों और अधिकारियों की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। इस बैठक में बाढ़ के हालातों का फीडबैक लिया जाएगा और आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। 

सीएम मान ने एक बयान में कहा कि प्रकृति के प्रकोप के कारण पंजाब को काफी नुकसान हुआ है और यह समय है जब सभी पंजाबियों को एक-दूसरे का समर्थन करने के लिए एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह अपने मंत्रियों और आप विधायकों के साथ बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए अपना एक महीने का वेतन पीड़ितों की मदद के लिए दान कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और प्रशासन इस संकट की घड़ी में लोगों की मदद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। 

One News 18

Recent Posts

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

2 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

2 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

3 months ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

3 months ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

3 months ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

4 months ago

This website uses cookies.