Featured

जैश उल हिंद ने ली इजरायली दूतावास के पास धमाके की जिम्मेदारी

जैश उल हिंद ने दिल्ली में इजरायल दूतावास के सामने हुए हमले की जिम्मेदारी ली. कथित तौर पर मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के मैसेज के जरिए इसकी पुष्टि का दावा किया जा रहा है.

इस मैसेज में कहा गया है- ‘ सर्वशक्तिमान अल्लाह की कृपा और मदद से, जैश उल हिंद के सैनिक दिल्ली के एक हाई सिक्योरिटी इलाके में घुसपैठ करके IED हमले को अंजाम दे पाए. प्रमुख भारतीय शहरों को निशाना बनाने वाले हमलों की यह एक शुरुआत है. यह भारतीय सरकार द्वारा किए गए अत्याचारों का बदला लेगा.’

वहीं दिल्ली में इज़राइल दूतावास के पास हुए मामूली आईईडी विस्फोट के बाद धमाके के लिए इस्तेमाल किये गये विस्फोटकों की दो बार जांच की गई. सूत्रों ने कहा कि जांच में सामने आया कि डिवाइस में में हाई ग्रेड मिलिट्री एक्स्प्लोसिव PETN (pentaerythritol tetranitrate) पाई गई.

अधिकारी अनुमान लगा रहे हैं कि अल-कायदा जैसे प्रशिक्षित समूहों के पास इस ग्रेड के विस्फोटक उपलब्ध होने की आशंका है. एक ISIS समूह ने भी हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया लेकिन एजेंसियां उनके शामिल होने को लेकर आश्वस्त नहीं हैं. धमाके के बाद कल रात ईरान की एक फ्लाइट में भी देरी हुई और सभी यात्रियों की जांच की गई लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.