घोर लापरवाहीः सिविल अस्पताल प्रबंधन ने दो Positive मरीजों को दे दी छुट्टी, गलती पता चली तो वापस बुलाए

सिविल अस्पताल प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही ने लोगों को खतरे में डाल दिया है। इस कारण शहर में कोरोना का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार को  सिविल अस्पताल प्रशासन ने दो ऐसे मरीजों को छुट्टी दे दी जिनकी बाद में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गलती का पता चलते ही आनन फानन में उनकी तलाश की गई।मंगलवार देर रात एक मरीज को फोन कर बुलाया गया। तब तक वह कई लोगों से मिल चुका था। ठीक होने की खुशी में गलियों में मोटरसाइकिल पर घूमा था। उधर, दूसरे को विभाग की टीम ढूंढ़ती रही। गनीमत रही कि वह अस्पताल में अपनी बेटी के पास था।

अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को लेकर सिविल सर्जन ने जांच करवाने की बात कही है। वहीं एक मरीज के घर लौटने पर मोटरसाइकिल पर गलियों में घूमने की बात सामने आई है। सिविल सर्जन ने उस पर मामला दर्ज करवाने की बात कही है। 

सिविल अस्पताल प्रशासन की ओर से मंगलवार को तीन मरीजों को छुट्टी दी गई थी। बाद में लाल बाजार और राजा गार्डन के मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इससे सकते में आए अस्पताल प्रशासन ने मंगलवार को देर रात लाल बाजार के मरीज को फोन करके दोबारा बुलाया। बताया कि गलती से तुम्हें नेगेटिव समझकर वापस भेज दिया गया। इस पर वह खुद ही देर रात दोपहिया वाहन पर सिविल अस्पताल में पहुंच गया। इसकी खबर फैलते ही शहर में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.