जालंधर
ब्यूरो रिपोर्ट
निजात्म नगर से जालंधर शहर का पहला कोरोना वायरस पॉजिटिव केस मिला है। इसकी पुष्टि सेहत विभाग के नोडल अफसर टीपी सिंह ने की है।
आपको बता दे की , मरीज 70 साल की महिला है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस और सेहत विभाग की टीम ने मौके पर जाकर घर को घेर लिया और उसे डीएमसी लुधियाना में इलाज के लिए रैफर कर दिया है। इसके बाद ही ऐतियादान घर को क्वारंटाइन कर दिया गया है। इस पूरी घटना के बाद मोहल्लों के लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है और वो अपने घरो से बाहर नहीं निकल रहे है ।
जानकारी अनुसार , कुछ दिन पहले बीमार पड़ने के बाद महिला को कोरोना वायरस के संदिग्ध श्रेणी में रख कर जांच के लिए सैंपल भेजे गए थे , जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने निजात्म नगर स्थित उसके घर को एहतियातन क्वारंटाइन कर दिया है और सारे इलाके को सील कर दिया गया है। महिला के घर के दस लोगों को सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया है।
बड़ा खुलासा इस वक़्त हुआ है की , निजात्म नगर स्थित नंगली वालों के आश्रम में 10,11 और 12 मार्च को कार्यक्रम था। उक्त महिला भी उस कार्यक्रम में शामिल हुई थी। उस दौरान उन्होंने वहां लंगर की सेवा भी की थी। इस तथ्य का खुलासा होने पर निजात्म नगर के लोगों में दहशत सी फैल गई है, क्योंकि कई लोगों ने वहां लंगर खाया था। बताया जा रहा है कि उक्त बुजुर्ग महिला शारीरिक तौर पर वैसे स्वस्थ थी पर कार्यक्रम के दिन के बाद उनकी तबीयत खराब हुई और फिर उन्हें लुधियाना दाखिल करवाया गया। वहां डॉक्टरों ने कुछ दिन रखने के बाद उन्हें घर वापस भेज दिया। आज सुबह जब रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो पूरा परिवार इलाके से चला गया। ये भी कहा जा रहा है कि महिला काफी मिलनसार थी और उनका कई लोगों के घर आना-जाना भी था।
अब देखना ये होगा की प्रशासन इस वक़्त क्या कदम उठाता है और किस तरह के सकत इंतज़ाम वो कर रहा है |
पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
This website uses cookies.