ladowal toll plaza
किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच करने के तहत हरियाणा की सीमा पर पंजाब के किसानों के साथ सुरक्षा बलों के टकराव के बीच संयुक्त किसान मोर्चा के ऐलान के बाद आज दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर लुधियाना के लाडोवाल स्थित टोल प्लाजा सहित पंजाब के अलग-अलग टोल प्लाजों पर धरना प्रदर्शन करके इन टोल प्लाजों को फ्री कर दिया गया है।
इस दौरान किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की सरकार द्वारा किसानों के साथ धक्का किया जा रहा है और उन्हें इस तरह रोका जा रहा है कि जैसे वह किसी अन्य देश में जा रहे हो। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार की भी निंदा की। वहीं पर, कल देश भर में किए जा रहे चक्का जाम को लेकर भी जानकारी दी।
संयुक्त किसान मोर्चा ने 16 फरवरी को भारत बंद और 15 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक तीन घंटे के लिए राज्य के सभी टोल प्लाजा पर टोल फ्री करने का आह्वान किया है।इसी के तहत आज किसानों द्वारा लुधियाना के लाडोवाल टोलप्लाजा को बंद कर दिया गया हैं अब टोलप्लाजा पर सभी वाहनों को बिना टोल दिए निकाला जा रहा हैं
पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
This website uses cookies.