Categories: FeaturedIndia

रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन, कोविड-19 से थे संक्रमित

केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी (Suresh Angadi) का बुधवार को निधन हो गया. वह कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित थे. सुरेश अंगड़ी मोदी कैबिनेट में रेल राज्य मंत्री (MOS Railways Suresh Angadi) थे. कोविड-19 (Covid-19) से संक्रमित अंगड़ी का दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था. सुरेश अंगड़ी कर्नाटक (Karnataka) की बेलगाम (Belgaum) सीट से सांसद थे और उन्हें साल 2019 में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में रेल राज्य मंत्री का प्रभार दिया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सुरेश अंगड़ी के निधन पर शोक जताया है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि “सुरेश अंगड़ी बेहतरीन कार्यकर्ता थे जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत करने का काम किया.”

पीएम मोदी ने आगे लिखा कि “वह समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे जिनकी हर कोई प्रशंसा करता था. उनका जाना दुखद है. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और मित्रों के साथ हैं. ओम शांति”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया कि- “रेल राज्य मंत्री और कर्नाटक में बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुरेश अंगड़ी जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. राष्ट्र और पार्टी के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा. मेरी गहरी संवेदना उनके परिवार के साथ है. ओम शांति शांति शांति”

वहीं केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया कि “सुरेश अंगड़ी जी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर गहरा दुख हुआ. वह मेरे भाई की तरह थे. काम के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण को बताने के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे. इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और मित्रों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. ओम शांति”

इससे पहले केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. मध्यप्रदेश की दमोह लोकसभा सीट से भाजपा सांसद पटेल ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘‘कल रात्रि में मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जो लोग मुझे मंगलवार को मिले थे उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए.’’ पटेल के अलावा मंत्रिपरिषद के उनके सहयोगी अमित शाह, नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, कैलाश चौधरी, अर्जुन राम मेघवाल और गजेन्द्र शेखावत भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं.

इनके अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं.

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

2 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.