राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही हैं. यहां पर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. अजहरुद्दीन सपरिवार रणथंभौर भवन आ रहे थे. इसी दौरान अनियंत्रित कार ने फूल मोहम्मद चौराहे पर पलटी मारी.
गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से सड़क किनारे खड़ा युवक घायल हो गया. हालांकि मोहम्मद अजहरुद्दीन के किसी परिजन को कोई चोट नहीं आई हैं. दुर्घटना के बाद DSP नारायण तिवारी मौके पर पहुंचे.
वहीं मोहम्मद अजहरुद्दीन का परिवार रणथंभौर स्थित होटल में पहुंचे. जानकारी के मुताबिक आज पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन सपरिवार न्यू ईयर सेलीब्रेशन करने सवाई माधोपुर के रणथंभौर जा रहे थे. इसी दौरान यह हादसा घटित हो गया.
उल्लेखनीय है कि छुटि्टयों के कारण और सर्दी के मौसम में बड़ी संख्या में पर्यटक और वन्यजीव प्रेमी रणथंभौर पहुंच रहे हैं। फिल्म अभिनेत्री नीतू सिंह अपने बेटे रणवीर कपूर आलिया भट्ट के साथ भी रणथंभौर में ही छुटि्टयां मना रहे हैं।
नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…
कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…
जालंधर में अवतार नगर रोड पर स्तिथ एक फैक्ट्री जिसके मालिक का नाम कण्व खन्ना…
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
This website uses cookies.