Categories: FeaturedIndia

मुबंई के क्लब में रेड, क्रिकेटर सुरेश रैना और गायक गुरु रंधावा सहित कई गिरफ्तार

महाराष्ट्र के मुंबई में कोरोना नियमों का उल्लंघन करते हुए पार्टी कर रहे कई लोगों पर एक्शन हुआ है. मुंबई के एक क्लब में पार्टी कर रहे करीब 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि इन लोगों में कई सेलेब्रिटी भी शामिल हैं.

जानकारी के मुताबिक, जिन 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया उनमें क्रिकेटर सुरेश रैना, गायक गुरु रंधावा समेत अन्य लोग शामिल थे. हालांकि, सुरेश रैना और गुरु रंधावा को बाद में बेल मिल गई. इसके अलावा कुछ महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन पुलिस ने उनके बारे में जानकारी नहीं दी है.

मुंबई में एयरपोर्ट के पास मौजूद JW मैरियट होटल के क्लब में ये पार्टी चल रही थी, जिसमें कोरोना नियमों का उल्लंघन हुआ था.

सुरेश रैना घरेलू क्रिकेट व आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर वापसी की कोशिश में लगे हुए थे. उन्होंने जुलाई 2018 में अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था. इसके बाद से उन्हें चयनकर्ता लगातार नजरंदाज कर रहे थे. टीम इंडिया में वापसी ना होने के कारण आख़िरकार उन्होंने 15 अगस्त को अपने संन्यास का अधिकारिक ऐलान कर दिया था

दरअसल, मुंबई के ड्रेगन फ्लाई नाम के एक पब में कोरोना के नियमों का पालन न करते हुए कई लोग पकड़े गए थे. इनमें सुरेश रैना भी शामिल हैं. रैना पर धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्हें गिरफ्तार भी किया गया.

छापेमारी में रैना समेत 34 लोगों को भी आरोपी बनाया गया है. पांच सितारा होटल में स्थित इस क्लब में कोरोना के नियमों का पालन नहीं हो रहा था. किसी ने मास्क नहीं लगाया था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा था.

पुलिस सूत्रों की माने तो रात तीन बजे तक जारी इस पार्टी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल थी. फिलहाल किसी के नाम का खुलासा नहीं हो पाया है. क्लब संचालक पर भी कार्रवाई की गई है. बड़े नामों में सुरेश रैना के अलावा सिंगर गुरु रंधावा का नाम भी शामिल हैं.

WATCH VIDEOS –

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

2 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.