Featured

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मोहाली से श्री अमृतसर साहिब जा रही एक बस बंगा फ्लाईओवर पर पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में कंडक्टर समेत तीन लोगों की मौत होने की सूचना है। मृतकों में एक छात्रा भी शामिल बताई जा रही है।

मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस जब बंगा फ्लाईओवर पर पहुंची तो कथित तौर पर चालक की आंख लग गई, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

बताया जा रहा है कि हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि बस चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

One News 18

Recent Posts

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

4 weeks ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 month ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

3 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

3 months ago

This website uses cookies.