Featured

टाइटैनिक दिखाने गई पनडुब्बी,कोई जिंदा नहीं बचा, सभी 5 लोगों की मौतटाइटैनिक दिखाने गई पनडुब्बी,मलबा समुद्र तल पर मिला

मशहूर जहाज टाइटैनिक का मलबा देखने के लिए गहरे समुद्र में एक पनडुब्बी में उतरे 5 लोगों की मौत होने की बात अब तय मान ली गई है. अमेरिका के एक वरिष्ठ कोस्ट गार्ड ऑफिसर ने गुरुवार को कहा कि एक लापता पनडुब्बी टाइटन में सवार पांच लोगों की एक विनाशकारी घटना में मृत्यु हो गई. टाइटैनिक देखने के लिए गहरे समुद्र में उतरे इन लोगों के खोज के लिए चलाए जा रहे विशाल अभियान को भी बंद कर दिया गया है. अमेरिका की एक कंपनी ओशनगेट एक्सपीडिशन अपनी पनडुब्बी में 1912 में पहली ही समुद्र यात्रा में बर्फ की विशाल चट्टान से टकराकर डूबने वाले टाइटैनिक के मलबे को दिखाने का काम करती है.

अमेरिकी कोस्ट गार्ड के रियर एडमिरल जॉन माउगर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एक कनाडाई जहाज पर तैनात एक मानव रहित गहरे समुद्र के रोबोट ने गुरुवार की सुबह पनडुब्बी के मलबे की खोज की. जो करीब एक सदी पहले डूबे जहाज टाइटैनिक के मलबे से लगभग 1,600 फीट (488 मीटर) दूर और सतह से 2-1/2 मील (4 किमी) नीचे था. गौरतलब है कि कई देशों की बचाव टीमों ने अमेरिका की ओशनगेट एक्सपीडिशन द्वारा संचालित 22-फुट (6.7-मीटर) की पनडुब्बी टाइटन के किसी भी संकेत को खोजने के लिए विमानों और जहाजों के साथ हजारों वर्ग मील खुले समुद्र में कई दिन बिताए.

रविवार की सुबह इस पनडुब्बी टाइटन का अपने सहायक जहाज से लगभग एक घंटे 45 मिनट बाद संपर्क टूट गया था. जहाज पर सवार पांच लोगों में ब्रिटिश अरबपति और खोजकर्ता हामिश हार्डिंग (58), पाकिस्तान में जन्मे 48 वर्षीय व्यवसायी शहजादा दाऊद और उनके 19 वर्षीय बेटे सुलेमान, फ्रांसीसी समुद्र विज्ञानी और टाइटैनिक विशेषज्ञ 77 वर्षीय पॉल-हेनरी नार्जियोलेट और ओशनगेट के अमेरिकी संस्थापक और मुख्य कार्यकारी स्टॉकटन रश शामिल थे, जो पनडुब्बी चला रहे थे. पॉल-हेनरी नार्जियोलेट ने दर्जनों बार टाइटैनिक के मलबे का दौरा किया था. शहजादा दाऊद और उनके 19 वर्षीय बेटे सुलेमान ब्रिटिश नागरिक थे.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.