Categories: FeaturedIndia

PANDEMIC शादी : जानलेवा हुआ CORONA , दूल्हे की मौत और 95 संक्रमित

पूरा मामला पटना से तकरीबन 50 किलोमीटर दूर पालीगंज इलाके का है, जहां पर 15 जून को एक शादी में शामिल 95 मेहमान कोरोना संक्रमित हो गए. इनमें से 80 लोगों की कोरोना रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई.

30 वर्षीय दूल्हा गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का काम करता था और शादी करने के लिए 12 मई को पटना अपने गांव डीहपाली आया था. इसी दौरान उसके अंदर कोविड-19 के लक्षण पाए गए मगर परिवार वालों ने जांच कराने के बजाए उसकी शादी करवा दी.

शादी के 2 दिन बाद ही उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई और पटना एम्स ले जाने के दौरान ही उसकी मौत हो गई. इस पूरे मामले की भनक जब जिला प्रशासन को लगी तो शादी में शरीक हुए सभी मेहमानों की कोरोना जांच कराई गई. जांच के बाद 15 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए और अन्य 80 लोगों का रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आया.

हालांकि, कोविड-19 जांच में दुल्हन संक्रमित नहीं मिली और उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है. प्रशासन ने बताया है कि इस पूरे मामले में कोविड-19 के बचाव के नियमों की धज्जियां उड़ाई गई. प्रशासन ने किसी भी विवाह समारोह में केवल 50 लोगों के शिरकत करने की इजाजत दे दी हुई है मगर इस शादी गांव के सैकड़ों लोग शामिल हुए थे.

इससे पहले राजस्थान के भीलवाड़ा में एक शादी समारोह में 250 लोगों को बुलाना दूल्हे के घरवालों पर भारी पड़ गया. बारात में कोरोना का संक्रमण ऐसा फैला कि शादी समारोह में हिस्सा लेने वाले 15 लोग संक्रमित हो गए. जबकि कोरोना की वजह से दूल्हे के दादा की मौत भी हो गई.

दूल्हा और उसके पिता समेत सभी 15 लोगों को अस्पताल में पर भर्ती कराया गया था. राजस्थान सरकार ने बारात में गए 127 लोगों को क्वारनटीन किया है और इनके क्वारनटीन फैसिलिटी और इलाज पर होने वाले खर्च का जुर्माना दूल्हे के पिता पर लगाया है. अभी तक 6 लाख 26 हजार 600 रुपये का खर्च क्वारनटीन फैसिलिटी और कोरोना इलाज पर हुआ है.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.