पहले परांठे और अब POPCORN पर 18 % GST

गुजरात में पॉपकॉर्न पर 18 फीसदी जीएसटी देने का फरमान आया है. गुजरात में टैक्स मामलों के अथॉरिटी ऑफ एडवांस रूलिंग (AAR) ने यह स्पष्ट किया है कि पैक्ड रेडी टु ईट पॉपकॉर्न पर 18 फीसदी का वस्तु एवं सेवा कर (GST) लगेगा.

कर्नाटक में मालाबार पराठे पर 18 फीसदी जीएसटी लगाने के बाद अब गुजरात में पॉपकॉर्न पर 18 फीसदी जीएसटी देने का फरमान आया है. पराठे की तरह इस बार भी यह सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना है.

गुजरात में टैक्स मामलों के अथॉरिटी ऑफ एडवांस रूलिंग (AAR) ने यह स्पष्ट किया है कि पैक्ड रेडी टू ईट पॉपकॉर्न पर 18 फीसदी का वस्तु एवं सेवा कर GST लगेगा.AAR ने अपने आदेश में कहा है कि जो हम्बल पैक्ड पॉपकॉर्न होता है वह स्टैंडर्ड अनाज के तहत नहीं आता.

उसमें तेल पड़ा होता है और वह एक तरह से पका होता है. यह उस पॉपकॉर्न की तरह नहीं होता जिसे माइक्रोवेव में भूनकर खाया जाता है. इसलिए इस पर 18 फीसदी जीएसटी लगेगा.

गौरतलब है कि मोदी सरकार ने वन नेशन, वन टैक्स की अवधारणा के तहत जीएसटी को लागू किया था, लेकिन कई नियमों पर मतभेद या भ्रम की स्थिति बनी हुई है.एक अखबार के मुताबिक़ सूरत के एक पफ्ड कॉर्न (पॉपकॉर्न) मैन्युफैक्चरर जय जलराम एंटरप्राइजेज ने इस फूड आइटम पर जीएसटी लगने के बारे में स्पष्टीकरण के लिए गुजरात के AAR से संपर्क किया था.

यह कंपनी ‘जेजे पॉपकॉर्न’ के नाम से रेडी टू ईट पॉपकॉर्न बेचती है. कंपनी का कहना था कि इस आइटम पर 5 फीसदी से ज्यादा जीएसटी नहीं होना चाहिए, लेकिन AAR ने कहा कि इस पर 18 फीसदी जीएसटी लगेगा.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.