जहां डी.एस.पी. गुरप्रीत सिंह गिल ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लेते लोगों को शांत करते कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
आधी रात को गादड़पत्ति बोहा के श्री गुरुद्वारा साहिब में दाखिल होकर गुरु घर के सेवादार की मारपीट करने और गाली गलोच करके बेअदबी करने वाले एस.एच.ओ. बोहा खिलाफ धरना देकर रोष प्रदर्शन किया गया। जहां डी.एस.पी. गुरप्रीत सिंह गिल ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लेते लोगों को शांत करते कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि शिकायत अनुसार गुरु घर में दाखिल होने वाले एस.एच.ओ. खिलाफ बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, एस.एस.पी. मानसा ने बोहा के एस.एच.ओ. को मुअत्तिल कर दिया, जिसकी पुष्टि डी.एस.पी. बुढलाडा ने की ।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भूरा सिंह व गुरतेज सिंह ने बताया कि बीती रात 12 बजे के करीब बिना कारण बताए एस.एच.ओ. और उसके साथ गुरुघर की दीवार कूद कर दाखिल हुए और गलत शब्दावली का प्रयोग करते मारपीट की गई।
जब मारपीट का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि तुम गुरुघर खाली कर दो जिसके रोष तहत लोगों ने धरना देकर एस.एच.ओ. खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर अवतार सिंह, जोगिंद्र सिंह, रामजस सिंह, लवप्रीत सिंह, सुखदीप सिंह, बलविंद्र सिंह, बलकार सिंह, देशपाल सिंह, मक्खन सिंह, बगा सिंह, कमलजीत सिंह व सिकंदर सिंह के अलावा बड़ी गिनती में महिलाएं भी हाजिर थीं।
नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…
कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…
जालंधर में अवतार नगर रोड पर स्तिथ एक फैक्ट्री जिसके मालिक का नाम कण्व खन्ना…
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
This website uses cookies.