बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की तबीयत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की तबीयत बिगड़ गई है. जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया है. संजय दत्त को सांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही है, हालांकि उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है. फिलहाल संजय दत्त को नॉन-कोविड वार्ड में भर्ती करवाया गया है. सब ठीक रहा तो कल उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा.

बता दें कि संजय दत्त इस समय परिवार से दूर रह रहे हैं. लॉकडाउन के समय से ही मान्यता दोनों बच्चों शहरान व इकरा के साथ दुबई में हैं और वहां से वापस नहीं आ पाई हैं.

संजय दत्त काफी समय से अपनी फैमिली को मिस कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वे फैमिली संग फोटोज डालकर अपनी भावनाएं भी व्यक्त कर चुके हैं. कुछ दिनों पहले ही उन्होंने पत्नी मान्यता को भी बर्थडे विश किया था. फिलहाल चिंता की बात ज्यादा इसलिए नहीं है क्योंकि एक्टर की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से राहत भी मिल सकती है.

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो संजय दत्त की पिछली फिल्म पानीपत थी. फिलहाल उनकी कई सारी फिल्में पेंडिंग हैं जिनमें सड़क 2, शमशेरा, भुज, केजीएफ, पृथ्वीराज और तोरबाज जैसी फिल्में शामिल हैं. हालांकि कोरोना वायरस के खौफ के चलते किसी भी फिल्म की शूटिंग नहीं हो पा रही है.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.