Categories: FeaturedIndia

बुज़ुर्ग के अंतिम संस्कार में काल बनकर गिरा लैंटर,अब तक 18 लोगो की मौत

‘दादा का अंतिम संस्कार चल रहा था, अचानक आवाज आवाई…’, श्मशान घाट हादसे के चश्मदीद ने बताई दर्दनाक दास्तां

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक श्मशान घाट पर लेंटर गिर जाने की वजह से 18 लोगों की मौत हो गई जबकि अभी भी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है.

किसी व्यक्ति की मौत पर उसके सगे संबंधी और अन्य लोग अंतिम संस्कार करने श्मशान भूमि पहुंचे थे. अंतिम संस्कार जिस वक्त चल रहा था उसी वक्त श्मशान स्थल का लेंटर भरभरा कर लोगों के ऊपर गिर पड़ा जिसमें 2 दर्जन से ज्यादा लोग दब गए थे. जब तक वहां पुलिस और राहत बचाव टीम पहुंची कई लोग दम तोड़ चुके थे. 

लेंटर गिरने की सूचना मिलने के बाद मौके पर मुरादनगर थाने की पुलिस पहुंची और क्रेन बुलवाकर लोगों को बचाने का काम शुरू किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए गाजियाबाद प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य का जायजा लेते हुए उसे और तेज करने का निर्देश दिया.

मलबे से निकाले गए घायल लोगों को स्थानीय अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. देवेंद्र नाम के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसके दादा का अंतिम संस्कार चल रहा था और बाकी लोग दूर खड़े होकर देख रहे थे. इसी दौरान जोर की आवाज आई और जब वो उस तरफ दौड़े तो देखा लेंटर के नीचे कई लोग दबे हुए थे.

उन्होंने बताया कि इस हादसे में उनके चाचा की भी मौत हो गई जबकि बड़े चाचा का लड़का अभी भी मलबे के नीचे दबा हुआ है. देवेंद्र ने बताया की उनके पिता को कंधे पर चोट आई है लेकिन वो हादसे में बाल बाल बच गए.बता दें कि दिल्ली एनसीआर में आज सुबह से ही बारिश हो रही है और इसी दौरान मुरादनगर स्थित श्मशान घाट पर कुछ लोग एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे.

बारिश की वजह से ये लोग छत के नीचे थे तभी श्मशान घाट का लेंटर भरभराकर गिर गया. इसमें कई लोग मलबे में दब गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.