Featured

THE BURNING TRAIN दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग

दिल्ली से देहरादून जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में उत्तराखंड के कंसरो स्टेशन के पास अचानक आग लग गई. सी-4 बोगी में शॉर्ट-सर्किट की वजह से लगी आग की लपटें दूर से ही दिख रही थीं. उत्तराखंड के डीजीपी के मुताबिक दुर्घटना में किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा है.

दिल्ली से देहरादून जा रही 02017 अप शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में हरिद्वार के निकट कंसरो स्टेशन के पास आग लगी. आग ने कुछ ही देर में भयानक रूप अख्तियार कर लिया.

ट्रेन के सी-5  बोगी की खिड़कियों से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह दुर्घटना दोपहर 12 बजे के बाद राईवाला और कंसरो रेलखंड पर हुई. दुर्घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है.

ट्रेन में आग लगने की सूचना मिलते ही आनन-फानन में रेलवे अधिकारियों को अलर्ट किया गया. फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन में लगी आग पर काबू पाया.

रेलवे के मुताबिक हादसे के बाद जिस बोगी में आग लगी थी, उसे ट्रेन से काटकर अलग कर दिया गया और ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया.

 ट्रेन के गार्ड ने जानकारी दी कि सी-5 कोच के सभी यात्री सुरक्षित हैं. उन्हें आग लगने के फौरन बाद दूसरी बोगियों में शिफ्ट कर दिया गया था. इस कोच में कुल 35 यात्री सवार थे, किसी को भी नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है.

सभी यात्रियों को दूसरी बोगियों में बैठाने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया है. रेलवे के अधिकारी शताब्दी एक्सप्रेस जैसी हाईप्रोफाइल ट्रेन में शॉर्ट-सर्किट से आग लगने के कारणों की जांच में जुट गए हैं.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.