India

BIG ALERT रोज़ आने लगे 1 लाख कोरोना केस

देश में कोरोना के नए केस ने पिछले साल के सभी रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. पिछले 24 घंटे में देश के अंदर कोरोना के 1,03,844 नए मामले सामने आए हैं, जो अबतक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. भारत अब अमेरिका के बाद दूसरा ऐसा देश बन गया है जहां पर कोरोना के एक दिन में एक लाख से अधिक मामले सामने आए हैं. इस दौरान 477 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. देश में इससे पहले कोरोना के सबसे ज्‍यादा केस 17 सितंबर को आए थे. उस समय एक दिन में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 98,795 लाख दर्ज किया गया था.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों के दौरान कुल 8,93,749 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिनमें से 1,03,558 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए, जबकि 478 लोगों की मौत हो गई. वहीं इस दौरान 52,847 लोग इस संक्रमण से उबर गए.

भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की शुरुआत 52 दिन पहले हुई थी. पिछले साल के मुकाबले इस साल कोरोना ज्‍यादा हमलावर दिखाई दे रहा है. कोरोना की खतरनाक स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है क‍ि पिछले साल के मुकाबले इस साल कोरोना की रफ्तार 7 गुना ज्‍यादा है. वहीं कोरोना से होने वाली साप्ताहिक मौतों के आंकड़ों में भी करीब 59 फीसदी की उछाल आई है.

देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्‍या में भी तेजी से उछाल देखने को मिल रहा है. रविवार को एक्टिव केस में 50 हजार से ज्‍यादा की बढ़ोत्‍तरी दर्ज की गई, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. तीन दिन में एक्टिव केस में 1 लाख से ज्‍यादा की बढ़ोत्‍तरी दर्ज की गई है. बीते सप्ताह यानी 29 मार्च से 4 अप्रैल के बीच कोरोना के 5,45,325 नए मामले दर्ज किए गए हैं.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.