India

बरस रही है आफत की बारिश – जम्मू कश्मीर में फटा बादल तो हिमाचल में बाढ़ वाले हालात

जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ के होंजर डच्चन गांव में बादल फटने से 4 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, अब तक 17 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। 30 से 40 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

खराब मौसम की वजह से बचाव के लिए पुलिस और सेना के जवानों को मौके पर पहुंचने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घायलों का एयरलिफ्ट करने के लिए एयरफोर्स की भी मदद ली जा रही है।

उधर, हिमाचल प्रदेश में अचानक आई बाढ़ से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 9 लोग लापता बताए जा रहे हैं। लाहौल-स्पिति जिले के उदयपुर में मंगलवार की रात आठ बजे यह घटना हुई। राज्य आपदा प्रबंधन के डायरेक्टर सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया कि बादल फटने के चलते लाहौल-स्पिति जिले में अचानक बाढ़ आ गई। चंबा जिले से भी एक शख्स लापता बताया जा रहा है।

किश्तवाड़ में बादल फटने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने की कोशिशें की जा रही हैं। यहां के डिप्टी कमिश्नर के मुताबिक, SDRF की टीम ने भी मोर्चा संभाल लिया है। कारीब 9 घरों को भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल 4 शव बरामद किए गए हैं। बाकियों की तलाश जारी है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने यहां के DM अशोक शर्मा से बात की और हालात का जायजा लिया।

लाहौल स्पीति के तोजिंग नाला और कुल्लू में मणिकर्ण की ब्रह्मगंगा नदी में भारी बारिश के चलते बाढ़ आ गई है। वहीं घाटी के सभी नदी-नाले उफान पर हैं, जिसे देखते हुए SP लाहौल स्पीति मानव वर्मा ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि वे मनाली-लेह हाईवे पर और लाहौल स्पीति की यात्रा करने से बचें।

बाढ़ में बहे लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रातभर बचाव कार्य चलता रहा, लेकिन बुधवार सुबह तक एक ही शव बरामद हुआ। BRO के लेफ्टिनेंट कर्नल के मुताबिक, अगले 12 घंटे तक सड़क की सफाई के लिए हालात सुरक्षित नहीं हैं। इसलिए जल स्तर कम होने पर सड़क से मलबा हटाया जाएगा।

कुल्लू की मणिकर्ण घाटी की ब्रह्मगंगा नदी में सुबह 6 बजे बाढ़ आ गई। इसमें मां-बेटे के बहने की खबर है। वहीं, एक कैंपिंग साइट भी बाढ़ की भेंट चढ़ गई है। बताया जा रहा है कि एक और महिला भी लापता है, जिसकी अभी पुष्टि नहीं हई है।

जब ब्रह्मगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से अफरा-तफरी मच गई, लोग सुरक्षित स्थानों की तरफ भागने लगे। इसी दौरान मां-बेटे भी सुरक्षित स्थानों की तरफ भागने लगे, लेकिन दोनों बाढ़ में अचानक बह गए। प्रशासन ने रेस्क्यू टीम को मौके के लिए भेजा है। लापता लोगों की तलाश जारी है।

One News 18

Recent Posts

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 days ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

3 weeks ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

3 weeks ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

4 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

4 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

5 months ago

This website uses cookies.